अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग में शनिवार की अलसुबह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली खंभा में वाहन के धक्का मारने के साथ ही जोरदार आवाज हुई और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:46 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी, रामगढ़: रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग में शनिवार की अलसुबह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली खंभा में वाहन के धक्का मारने के साथ ही जोरदार आवाज हुई और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं ट्रांसफार्मर आधा झुक गया और उसका सारा तेल भी गिर गया। सुबह आसपास के ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर ट्रांसफार्मर को ठीक कराया। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

chat bot
आपका साथी