पत्ताबाड़ी में हाइवा की टक्कर में चालक घायल

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ के लांगोपहाड़ी जलेबी मोड़ के पास शुक्रवार को एक ने दूसरे हाइवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक का चालक जख्मी हो गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले वह इलाज के बहाने कहीं चला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:47 PM (IST)
पत्ताबाड़ी में हाइवा की टक्कर में चालक घायल
पत्ताबाड़ी में हाइवा की टक्कर में चालक घायल

संवाद सहयोगी, पत्ताबाड़ी: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ के लांगोपहाड़ी जलेबी मोड़ के पास शुक्रवार को एक ने दूसरे हाइवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक का चालक जख्मी हो गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले वह इलाज के बहाने कहीं चला गया। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा खदान क्षेत्र से गिट्टी लेकर दो हाइवा दुमका की ओर आ रहे थे। जलेबी मोड़ के पास रास्ता घुमावदार होने के कारण दोनों गति पर नियंत्रण नहीं रख सके। आगे के चालक ने किसी तरह से गति को कम किया तो पीछे आ रहे हाइवा ने ठोकर मार दी। चोटिल होने के बाद हाइवा का चालक इलाज कराने की बात कहकर निकल गया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। अभी तक दोनों वाहन के चालक व खलासी सामने नहीं आए हैं।

chat bot
आपका साथी