शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

हंसडीहा : शराब पीने का विरोध करने पर शनिवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। यह व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 05:47 PM (IST)
शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला
शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

हंसडीहा : शराब पीने का विरोध करने पर शनिवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। यह वारदात हंसडीहा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में की है। शंभु मंडल ने नशे की हालत में पत्नी मीरा देवी की जान ले ली। मीरा का इतना ही कसूर था कि उसने शराब पीकर घर आए पति की उल्टी को साफ करने से इन्कार कर दिया था। बस यही बात शंभु का नागवार लगी। उसने तीन छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को नजरअंदाज कर पत्नी का गला दबा दिया। मीरा के चीखने की आवाज आने पर आसपास के ग्रामीणों ने मायके वालों को जानकारी भेजी। सुबह मीरा का भाई श्याम मंडल पहुंचा तो उसे मृत पाया।

बच्चों ने मामा को बताया कि रात में पिताजी शराब पीकर घर लौटे और उल्टी कर दी। मां उन्हें दारू पीने के लिए हर दिन कोसती थी। कल भी ऐसा ही हुआ। कहा कि दारू पीकर घर मत आया करो। आए हो तो खुद अपनी उल्टी साफ करो। इसी बात पर पिता ने मां को मार डाला। मृतका के भाई सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अमगाछी निवासी श्याम मंडल ने शंभु मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी घर से फरार हो गया। थाना प्रभारी रंजीत ¨मज का कहना है कि उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी