East Central Railway: महाप्रबंधक से मिले जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू सिंह, धनबाद से बेंगलुरु के लिए मांगी ट्रेन

East Central Railway जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद रेल मंडल मुख्यालय को चमकाने से पूरा मंडल नहीं चमक जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों पर उचित यात्री सुविधा मुहैया कराने की जरूरत है। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:56 PM (IST)
East Central Railway: महाप्रबंधक से मिले जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू सिंह, धनबाद से बेंगलुरु के लिए मांगी ट्रेन
ईसीआर महाप्रबंधक अनुपम शर्मा को मांग पत्र साैंपते जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जनता जद (यू) के धनबाद जिलाध्यक्ष और पूर्व मध्य रेल जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह सोमवार को यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने महाप्रबंधक से कहा कि धनबाद रेल मंडल पूरे देश में राजस्व के मामले में दूसरे स्थान पर है। बावजूद इसके धनबाद रेल मंडल यात्री सुविधा के मामले में काफी पीछे है। धनबाद स्टेशन ए ग्रेड की श्रेणी में होने के बावजूद बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं है। केवल कागज कलम में स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा दे दिया गया है।

मंडल मुख्यालय चमकाने से नहीं चलेगा काम

सिंह ने कहा कि धनबाद रेल मंडल मुख्यालय को चमकाने से पूरा मंडल नहीं चमक जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों पर उचित यात्री सुविधा मुहैया कराने की जरूरत है। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सिंह को आश्वासन दिया कि यात्री सुविधा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं की जाएगी। रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने सिंह के मांगों का निदान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही सिंह ने महाप्रबंधक से धनबाद मुख्यालय का दाैरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि धनबाद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर प्लान बनाकर काम करने की जरूरत है। राजस्व की दृष्टि से धनबाद महत्वपूर्ण है। इसकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। 

प्रमुख मांगे

धनबाद के सभी ट्रेनों में जनरल बोगी में भी आरक्षण टिकट का प्रावधान किया गया है। इसे खत्म किया जाय। धनबाद से बैंगलुरु एवं चेन्नई के लिए एक सीधी ट्रेन चलाई जाय। धनबाद से भुवनेश्वर चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का पुनः परिचालन किया जाय। धनबाद से नई दिल्ली के लिए पहले ट्रेन चलाई गई थी। पुनः चालू की जाय। धनबाद स्टेशन के सामने चल रहे अवैध पार्किंग एवं अवैध धंधा को बंद कराया जाय।
chat bot
आपका साथी