धनबाद और जामताड़ा के युवक मिलकर करते मोबाइल छिनतई, एक गिरफ्तार

फरीद धनबाद के दोस्तों के साथ मिलकर जामताड़ा के बिंदापाथर में मोबाइल छीना करता था। उसने अपने दोस्तों के नाम पुलिस के समक्ष उगले हैं। पुलिस ने कहा है कि गिरोह में शामिल सभी दबोचे जाएंगे। धनबाद के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:26 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:26 AM (IST)
धनबाद और जामताड़ा के युवक मिलकर करते मोबाइल छिनतई, एक गिरफ्तार
साइबर क्राइम के लिए चर्चित जामताड़ा के अपराधी मोबाइल चोर गिरोह भी चलाते हैं ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जामताड़ा, जेएनएन। सोमवार की रात बिंदापाथर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर जामताड़ा थाना क्षेत्र के आमलाचातर गांव के पास से मोबाइल छिनतई गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फरीद अंसारी मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक अपाची बाइक व चोरी के दो एंड्रायड फोन को पुलिस ने जब्त किया।

बताया जाता है कि फरीद धनबाद के दोस्तों के साथ यहां मोबाइल छीना करता था। उसने अपने दोस्तों के नाम पुलिस के समक्ष उगले हैं। वे भी शीघ्र दबोचे जाएंगे। रविवार रात ङ्क्षबदापाथर थाना क्षेत्र के इंदूरहीड़ गांव के समीप तीन-चार युवकों ने जामताड़ा से लौट रहे चिहुंचिया निवासी दुलाल महतो  को रोककर एक एंड्रॉयड मोबाइल व करीब 9500 रुपये की छिनतई की थी। इस संबंध में दुलाल महतो की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के समक्ष फरीद अंसारी ने बताया कि धनबाद, मैथन व जामताड़ा जिले के चार साथियों के साथ मिलकर अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल व रुपये वे लोग छीना करते थे। दो माह पूर्व जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेवा गांव के समीप एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था।

उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात इंदूरहीड़ गांव के समीप की गई छिनतई में उनके साथ मोबाइल को अपने साथ ले गए। अब पुलिस उसके साथियों को ढूंढ रही है। ङ्क्षबदापाथर थाना प्रभारी भास्कर झा ने बताया कि सोमवार की रात फरीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी