Giridih Road Accident; ट्रक व बुलेट की टक्कर में साला की मौत, जीजा गंभीर

रांची- देवघर मुख्यमार्ग पर बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढ़ाब में बुधवार सुबह नौ बजे एक मालवाहक ट्रक व बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार जीजा- साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:59 PM (IST)
Giridih Road Accident; ट्रक व बुलेट की टक्कर में साला की मौत, जीजा गंभीर
रांची- देवघर मुख्यमार्ग पर बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: रांची- देवघर मुख्यमार्ग पर बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढ़ाब में बुधवार सुबह नौ बजे एक मालवाहक ट्रक व बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार जीजा- साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा पदाधिकारी ने घायलों की जांच के बाद गंभीर रूप से जख्मी 30 वर्षीय विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके 25 वर्षीय जीजा राजकुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक साला विकास यादव गिरिडीह के घोड़थम्भा ओपी के बदडीहा गांव निवासी हैं जबकि जीजा राजकुमार यादव कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के अंबाडीह का निवासी हैं। बताया जाता है कि जीजा साला किसी काम से अपने बुलेट बगोदर जा रहे थे। इसी बीच बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढाब के पास एक ट्रक ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बुलेट पर सवार जीजा साला ट्रक के नीचे आ गए। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना तुरंत बिरनी थाना को दी गई। सूचना पाते ही थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, एसआइ बिपीन कुमार, एएसआइ नवीन कुमार मिश्रा घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। घटना की सूचना जख्मी व मृतक के स्वजनों को दी गई। ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रक मालिक को भी बुलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे और दहाड़ें मारकर रोने लगे। इधर जख्मी जीजा को बेहतर इलाज के लिए रांची लेेकर स्वजन चले गए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। सड़क यातायात नियमों का पालन नहीं करने से लगातार इस इलाके में सड़क हादसे हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी