सुदामडीह दामोदर नदी में मिला युवक का शव; जांच में जुटीं पुल‍िस

सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के बंद सुदामडीह साफ्ट माइंस समीप दामोदर नदी स्थित पेंटूल के पास सोमवार की अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी मे तैरता हुआ पाया गया। शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 11:40 AM (IST)
सुदामडीह दामोदर नदी में मिला युवक का शव; जांच में जुटीं पुल‍िस
सूचना स्थानीय लोगों ने सुदामडीह पुलिस को दी है।

चासनाला, जेएनएन : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के बंद सुदामडीह साफ्ट माइंस समीप दामोदर नदी स्थित पेंटूल के पास सोमवार की अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी मे तैरता हुआ पाया गया। शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अज्ञात शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सुदामडीह पुलिस को दी है। सुदामडीह थाना आदित्य कुमार नायक सदल बल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है की सुदामडीह पेंटूल समीप दामोदर नदी में बहकर सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव सुदामडीह पेंटूल समीप पाया गया। उक्त शव चार - पांच दिन पूर्व का बताया जा रहा है। शरीर काफी फुला हुआ है। चेहरे को जानवरों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। शव के शरीर पर टीशर्ट व नीले रंग की ट्राउजर पहना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो तेलमोच्चो पुल से एक युवक तीन जून से लापता हुआ था। लापता युवक के परिजन भी मृतक की पहचान को सुदामडीह के लिए निकल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी