झरिया यूथ ब्रिगेड ने भीषण गर्मी में पांच जगहों पर की जल की व्यवस्था

जासं झरिया नवगठित सामाजिक संस्था झरिया यूथ ब्रिगेड इनदिनों अपने सामाजिक कार्यों व गतिविधियो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:20 PM (IST)
झरिया यूथ ब्रिगेड ने भीषण गर्मी में पांच जगहों पर की जल की व्यवस्था
झरिया यूथ ब्रिगेड ने भीषण गर्मी में पांच जगहों पर की जल की व्यवस्था

जासं, झरिया : नवगठित सामाजिक संस्था झरिया यूथ ब्रिगेड इनदिनों अपने सामाजिक कार्यों व गतिविधियों के लिए शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की ओर से झरिया के पांच प्रमुख स्थानों पर राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था होने से आम नागरिकों को काफी राहत मिली है। आसपास के लोग संस्था के इस प्रयास की काफी सराहना कर रहे हैं। संस्था की ओर से शहर में पेयजल की व्यवस्था के साथ ही झरिया उषा टाकीज के पास रहने वाले मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को इलाज के लिए रांची भेजने की व्यवस्था की गई है। इसकी भी लोग सराहना कर रहे हैं। संस्था के संरक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों में यूथ ब्रिगेड के लोग हमेशा आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। हाल ही में एक अत्यंत गरीब लड़की को भी संस्था की ओर से आर्थिक मदद की गई। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, ने कहा कि संस्था का जन्म ही समाज सेवा के लिए हुआ है। झरिया

कोयलांचल के गरीब जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने में संस्था के लोग जुटे हैं। गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए भी मदद की जा रही है। संस्था के सभी लोग तन, मन और धन से सहयोग करने में लगे हैं। मौके पर अभिषेक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, आनंद केशरी, दिनेश शर्मा, पवन वर्मा, संतोष साव, दीपक अग्रवाल, प्रिस अग्रवाल, नीमित अग्रवाल, मंटू सिंह, चंदन दत्ता, सोनू केशरी, सौरव केशरी, राज केशरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी