Jharkhand Crime News: पाकुड़ में शादी का झांसा देकर 14 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पाकुड़ के युवक ने डेढ़ माह तक शारीरिक शोषण के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़की ने सारी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने कहा कि हम न्याय लेकर रहेंगे चुप नहीं रहेंगे। पुलिस को सारी जानकारी दी गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:52 PM (IST)
Jharkhand Crime News: पाकुड़ में शादी का झांसा देकर 14 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
युवक ने डेढ़ माह तक युवती का शारीरिक शोषण किया ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झिकरहाटी गांव के रहने वाले सुराज शेख ने महज 14 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसे पहले बरगलाया और फिर शादी का झांसा देकर विश्वास हासिल किया। इसके बाद डेढ़ माह तक उसके साथ गलत काम किया। किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया है।  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का आरोप है कि उसके साथ आरोपित जबरन गलत काम करता था। उसे शादी का झांसा दिया, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो इन्कार कर दिया।

शादी के इन्कार के बाद लड़की ने मां को बताई पूरी बात

डेढ़ माह तक शारीरिक शोषण के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद लड़की ने सारी जानकारी अपनी मां को दी। काफी सोच विचार के बाद मां ने कहा कि हम न्याय लेकर रहेंगे, चुप नहीं रहेंगे। इसके बाद पुलिस को सारी जानकारी दी गई। पुलिस ने उसके गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। सुराज ने लड़की को बरगलाया था। डेढ़ माह तक उसके साथ गलत काम किया। मामले की जानकारी होने के बाद परिवार वालों ने किशोरी की उससे शादी का प्रयास किया। बावजूद आरोपित इन्कार करता रहा। पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई है।

पांच दिन पहले 74 साल के बूढ़े ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही एक गांव में पांच दिन पहले पांच साल की बच्ची के साथ 74 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया था। उस मामले को पंचायत के माध्यम से सलटाने की भी कोशिश की गई थी। हालांकि उस मामले में भी परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। 

chat bot
आपका साथी