बरोरा में विजयदशमी की रात निशाना साध युवक पर फायरिंग, प्रेम-प्रसंग के एंगल से पुलिस कर रही जांच Dhanbad News

फायरिंग की घटना बरोना थाना क्षेत्र के निको प्लांट के समीप घटी। अज्ञात व्यक्ति ने जोगिंदर चाैहान को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया। घटना की घटना की सूचना पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:31 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:31 AM (IST)
बरोरा में विजयदशमी की रात निशाना साध युवक पर फायरिंग, प्रेम-प्रसंग के एंगल से पुलिस कर रही जांच Dhanbad News
बरोरा थाना क्षेत्र के निको प्लांट के पास जोगिंदर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।

बरोरा, जेएनएन। विजयादशमी की रात करीब 9:30 बजे धनबाद के बरोरा थाना के समीप फायरिंग से हलचल मच गई। गोली लगने से पियोर बरोरा निवासी जोगिंदर चाैहान जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बोकारो में भर्ती करा दिया गया है। राहत की बात यह है कि रवींद्र की हालत खतरे से बाहर है। गोली उसके अंगुली में लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग की घटना बरोना थाना क्षेत्र के निको प्लांट के समीप घटी। अज्ञात व्यक्ति ने जोगिंदर चाैहान को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया। घटना की घटना की सूचना पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।  बरोरा पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुडा हुआ है। युवक के ब्यान के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है। बयान लेने के लिए पुलिस बोकारो गई है। 

chat bot
आपका साथी