अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कतरास व आसपास के इलाकों में लोगों ने किया योगाभ्यास

कतरास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कतरास व आसपास के इलाके में योग शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:53 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कतरास व आसपास के इलाकों में लोगों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कतरास व आसपास के इलाकों में लोगों ने किया योगाभ्यास

जागरण टीम, कतरास : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कतरास व आसपास के इलाके में योग शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा कतरास मंडल कार्यालय परिसर में विधायक ढुलू महतो, मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, प्रकाश राम गुप्ता, सूर्यदेव मिश्रा, श्याम किशोर कल्लू, कुंदन सिंह, धर्मेद्र गुप्ता, बबलू बनर्जी, मुकेश झा, बमबम शर्मा, छोटू पासवान, सरोज विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र रजवार, हुलास यादव, दिनेश उपाध्याय, राजू सरदार जी, हरि प्रसाद अग्रवाल, उदय वर्मा, निरंजन साव, प्रमोद गुप्ता, आशु रजवार, मनोज देशवाली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। कतरी नदी के पास सूर्य मंदिर प्रांगण में योग शिक्षक संतोष साहू के देखरेख में योगाभ्यास कराया गया। कतरास कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. जीसी राय, डॉ. एसएस प्रसाद, कमलेश चौबे, कुलदीप पांडेय, राधाकृष्ण पांडेय, परमेश्वर मिश्रा, गणेश महतो आदि ने योगाभ्यास किया। मारवाड़ी युवा मंच ने शहर के राणी सती दादी मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर सुशील चौधरी, नीरज शर्मा, विकास चौधरी, अमित अग्रवाल, उमंग चौधरी, सुरेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, संतोष चौधरी, सुनील चौधरी टीटू, प्रमोद अग्रवाल, सुशील खेतान, विनोद सिधानियां, आयुष अग्रवाल, यश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि ने भाग लिया। बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में योगाभ्यास किया गया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व आचार्यो ने वंदना कक्ष में योग किया। समिति के सचिव विजय शर्मा ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक हिस्सा है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य शमेंद्र साहू, अशोक मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सहित शिक्षकों ने भाग लिया। लोयाबाद : लोयाबाद छह नंबर ईदगाह मैदान मे नवयुवक सामाजिक संघ लोयाबाद ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान योगाभ्यास कराकर लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया गया। गौतम कुमार, संदीप कुमार, लोकेश कुमार, महेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, रत्नेश कुमार, नंदन कुमार, शिवम कुमार, अरविद कुमार, राहुल कुमार, ललन केसरी, विक्की यादव आदि शामिल थे। वहीं निचितपुर के छोटकी बौआ नया क्वार्टर कॉलोनी में लोगों योगाभ्यास किया। महुदा : पुना महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा मोड़ में प्राचार्य हेमंत दुबे के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, बिरजु रवानी, जीतन रवानी, भीम सिंह, नेपाल गोप, कौशल किशोर महतो, करमा महतो आदि मौजूद थे। डीएवी स्कूल महुदा में प्राचार्ज एके सिंह सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा योगाभ्यास किया। महुदा मोड़ स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मुखिया चक्रधारी महतो के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने योगाभ्यास किया। गांधी स्मारक उच्च विद्यालय महुदा बाजार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंजी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमडीहा, आरपीएफ महुदा कई संस्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। गोमो बाजार: रेल नगरी गोमो के विद्युत लोको शेड प्रांगण में सीनियर डीईई (टीआरएस) गोवर्धन राम के नेतृत्व तथा आरपीएफ पोस्ट परिसर में सब इंस्पेक्टर पालितमिज के देखरेख में योगाभ्यास। कांस्टेबल सह योग ट्रेनर एस पाठक ने योगाभ्यास कराया।

chat bot
आपका साथी