भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला कमेटी घोषित

धनबाद भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने अपनी जिला कमेटी गठित कर ली है। महानगर कमेटी के विवाद को देखते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रमंडलीय अध्यक्ष इत्यादि से विचार-विमर्श कर कमेटी की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:26 AM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला कमेटी घोषित
भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला कमेटी घोषित

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने अपनी जिला कमेटी गठित कर ली है। महानगर कमेटी के विवाद को देखते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रमंडलीय अध्यक्ष इत्यादि से विचार-विमर्श कर कमेटी की घोषणा की है।

कमेटी में खगेंद्र सिंह चौधरी, राजेश सिंह, शिव प्रसाद पांडेय, उत्तम चौबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपेंद्र महतो उर्फ शंकर व सरोज महतो को महामंत्री बनाया गया है। सदानंद गोराई, बबलू हेंब्रम, दिव्या देवी, कांशी महतो को मंत्री, नाविक मंडल को कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह प्रवक्ता, सुखदेव प्रमाणिक मीडिया प्रभारी, लखन महतो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यसमिति सदस्यों में अरुण दसौंधी, शांति देवी, उदयशंकर सिंह चौधरी, संतोष महतो, लालधारी सिंह, रिकी देवी, दामोदर सिंह चौधरी, मुकेश कुमार महतो, कल्याण मांझी, निताई रजक, रामकृष्ण सिंह शामिल हैं। कमेटी में रासबिहारी पाठक सहकारिता, रमेश महतो कृषि नीति समस्या एवं समाधान, अजय सिंह चौधरी जैविक कृषि, लखी देवी पशुपालन संवर्धन, रामाशंकर मल्लाह मत्स्य, पुनीत वर्मा कार्यक्रम समन्वयक प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए हैं।

मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इनमें उत्तम रवानी गोविदपुर पूर्वी, सुनील मंडल गोविदपुर पश्चिमी, पूरण मिश्रा बलियापुर पूर्वी, अरुण महतो बलियापुर पश्चिमी, नकुल सिंह सिदरी नगर, उकेश्वर पांडेय बरवाअड्डा, संजय मंडल पूर्वी टुंडी, चंद्रमोहन राय टुंडी, राजेंद्र महतो राजगंज, शिवपूजन उपाध्याय तोपचांची, धनु गोस्वामी गोमो, ईशान चक्रवर्ती निरसा, उत्तम मंडल एग्यारकुंड, मेघनाथ महतो बेनागड़िया, तापस मांजी मैथन, धुर्जटी चौबे कलियासोल, विपुन मंडल पंचेत व ब्रजेश कुमार सिंह चिरकुंडा के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी