जर्जर होकर जानलेवा बन गया है जयरामपुर का यात्री शेड; धनबाद नगर न‍िगम व प्रशासन बेपरवाह Dhanbad News

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जयरामपुर कोलियरी भैंस मोड़ में यात्रियों के लिए बना यात्री शेड जर्जर होकर इन दिनों जानलेवा बन गई है। जिला प्रशासन और धनबाद नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण यात्रियों की जान पर खतरा बढ़ गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:05 PM (IST)
जर्जर होकर जानलेवा बन गया है जयरामपुर का यात्री शेड; धनबाद नगर न‍िगम व प्रशासन बेपरवाह Dhanbad News
धनबाद नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण यात्रियों की जान पर खतरा बढ़ गया है। (जागरण)

 झरिया/अलकडीहा, जेएनएन : बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जयरामपुर कोलियरी भैंस मोड़ में यात्रियों के लिए बना यात्री शेड जर्जर होकर इन दिनों जानलेवा बन गई है। जिला प्रशासन और धनबाद  नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण यात्रियों की जान पर खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्जर यात्री शेड की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है । बताते है कि संयुक्त बिहार में पंचायती राज कार्यकाल के समय वर्ष 1990 में क्षेत्र के मुखिया श्रीराम सिंह ने लोगों की सुविधा के लिए भैंस मोड़ में यात्री शेड का निर्माण कराया था । यात्री शेड निर्माण के समय क्षेत्र में इक्का-दुक्का भाड़े के वाहन चलते थे। लेकिन वर्तमान में यहां बढ़ती जनसंख्या के चलते रोजाना लगभग दर्जन भर आटो और निजी वाहनें चलती हैं । ज्यादा भाड़े के  वाहनों के चलने के कारण भैंस मोड़ में वाहन स्टैंड बनाया गया था । यहां पर क्षेत्र के दर्जनों लोग खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते थे। भाड़े के वाहनों से झरिया, भागा आदि क्षेत्रों के लिए आवागमन करते हैं । आवागमन के दौरान यात्रियों को अब जर्जर यात्री शेड में ही बैठकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू यादव , मेवालाल रजक ने बताया कि  यात्री शेड के निर्माण काल के बाद से इसकी एकबार भी मरम्मत नहीं की गई है। इसके कारण शेड काफी जर्जर हो गया है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । शेड की मरम्मत के लिए कई बार पूर्व वार्ड पार्षद से भी मांग की गई। लेकिन पार्षद हमेशा यात्री शेड की मरम्मत कराने के मामले को नजर अंदाज करते रहे। इससे शेड की स्थिति और जानलेवा हो गई। प्रशासन शीघ्र गंभीर नहीं हुआ तो यहां जान माल का नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी