कोरोना के नाश के लिए इस्कॉन मंदिर में यज्ञ और हवन, जनता से पाैधरोपण की अपील Dhanbad News

कोरोना वायरस के नाश और जीवों के कल्याण के लिए धैया स्थित इस्कॉन मंदिर में यत्र किया गया। इसमें भक्तों के प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यज्ञ में मंदिर के पुजारी और संस्थान के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद पाैधरोपण किया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:16 AM (IST)
कोरोना के नाश के लिए इस्कॉन मंदिर में यज्ञ और हवन, जनता से पाैधरोपण की अपील Dhanbad News
इस्कॉन मंदिर में यज्ञ करते महाराजगण ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। धैया स्थित इस्कॉन मंदिर में भक्तों के लिए कोरोना से निजात के लिए पूजा व यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर कोरोना वायरस से निजात हेतु और जग के कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ के दाैरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। कोरोना के कारण पूरे विश्व के लोगों का परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। कोरोना से कई ऐसे लोग है जो हमेशा के लिए अपनो से दूर हो गए। यज्ञ में कोरोना से मरने वालों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस यज्ञ में भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। सिर्फ मंदिर के पुजारी और सेंटर में रहने वाले भक्तगण धनबाद शहर के लोग जो कोरोना वायरस से जूझ रहे उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही कोरोना से जल्द से जल्द मुक्ति मिलेे प्रार्थना की गई।

संस्था के सहायक प्रबंधक दामोदर गोविंद दास ने बताया कि सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया। साथ ही सभी लोगों से अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। उस पौधों की देखभाल करने की शपथ लें। इसके बाद सेंटर में ही बने यज्ञ कुंड में आहुति देकर भगवान से कोरोना रूपी दैत्य के संहार करने और प्राणियों के रक्षा हेतु आराधना की गई। यज्ञ महोत्सव के बाद भगवान की  आरती की गई।  हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में भगवान को भोग लगाया गया। इसे मौजूद सभी भक्तों के बीच वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी