कार्यकर्ता सशक्त बूथ निर्माण में ध्यान केंद्रित करें : अपर्णा

धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हरदेव राम स्मृति भवन गोविदपुर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:24 PM (IST)
कार्यकर्ता सशक्त बूथ निर्माण में ध्यान केंद्रित करें : अपर्णा
कार्यकर्ता सशक्त बूथ निर्माण में ध्यान केंद्रित करें : अपर्णा

गोविदपुर : धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हरदेव राम स्मृति भवन गोविदपुर में हुई। इसमें निरसा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता सशक्त बूथ निर्माण में ध्यान केंद्रित करें। हमारा बूथ सबसे मजबूत हो यह संकल्प लें। हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। जनता का ध्यान हटाने एवं अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर आम जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। पूरे राज्य में अराजकता फैली हुई है।

जिला प्रभारी मनोज महतो बाजपेयी ने संगठन से संबंधित कई टिप्स दिए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रखंड अंचल कार्यालय लूट का अड्डा बनता जा रहा है। आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर हाल में 25 दिसंबर तक बूथ समिति का गठन हो जाना चाहिए। सिन्हा ने भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम को भी पूरी ताकत लगाकर सफल बनाने की अपील की। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि काफी संख्या में अल्पसंख्यक भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी है। विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष रमेश महतो, रानी कैराई, महामंत्री निताय रजवार,मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, कविता वर्णवाल, अमर मंडल, बलराम साव, फिरोज दत्ता, अमरदीप सिंह, ओमप्रकाश बजाज, गोपाल भारती, पीयूष तिवारी, अल्पना मुखर्जी, अरविद पाठक, राकेश तिवारी, फूलचंद मंडल, सुरजीत चंद्रा, अरबिद खत्री, विजय सिंह, मंटू रवानी, बिजय रवानी, रायमुनी देवी, महेश महतो, टेकलाल महती, प्रेम राज महतो, योगेश ठाकुर, सुबोध सिंह, राजेश बाऊरी, रणजीत मोदी, अवध चौधरी, समीर साहू, बापी दे, नवल सिंह चौधरी, आदि जयशंकर सिंह, बापीसेन गुप्ता, जहीर अंसारी, समिता सिंह, प्रशांत बनर्जी, पार्थो राय, कुमार महतो, सुदीप मजूमदार, तालेश्वर महतो शामिल थे ।

chat bot
आपका साथी