शिलापट में विधायक इंद्रजीत का नाम नहीं होने से आक्रोशित है कार्यकर्ता Dhanbad News

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के उद्घाटन के शिलापट में सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो का नाम अंकित नहीं करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमओसीपी में कुलपति डा अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:56 PM (IST)
शिलापट में विधायक इंद्रजीत का नाम नहीं होने से आक्रोशित है कार्यकर्ता Dhanbad News
एमओसीपी में कुलपति डा अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया।

जासं, झरिया-तिसरा : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के उद्घाटन के शिलापट में सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो का नाम अंकित नहीं करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमओसीपी में कुलपति डा अंजनी कुमार श्रीवास्तव का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। बलियापुर पश्चिम मंडल कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री निताई रजवार और युवा मंत्री अरविंद सिंह उपस्थित थे। निताई रजवार ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है। वर्तमान सरकार और कुलपति ने विधायक महतो के नाम को हटा दिया जो गलत है। सिंदरी विधानसभा में विश्वविद्यालय है और वहां के विधायक का नाम अंकित नहीं होना यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री के खिलाफ भी लोगों ने खूब नारे लगाए। निताई ने कहा कि यहां की जनता के दिल में विधायक बैठे हुए हैं। उनका नाम नहीं देने के कारण इलाके की जनता में आक्रोश है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा। जब तक गलती को सुधारा नहीं जाएगा। वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कोई काम नहीं हो रहा है। जो वादा करके सरकार आई थी। वह भी पूरा नहीं कर रही है। भाजपा सभी वर्गों के लोगों को लेकर चलती है। उनका विकास करना हमारा मकसद है। अभी तो केवल पुतला दहन है। आने वाले दिन में जिला मुख्यालय से लेकर प्रत्येक जगह इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। मौके पर बलियापुर पश्चिम मंडल भाजपा के अध्यक्ष मंटू रवानी कुलदीप साव, अशोक महतो, जयराम रवानी, बिरंची सिंह, मुक्तेश्वर महतो, तारा बाउरी आदि थे।

शिलापट में विधायक का नाम नहीं होना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है 

विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शिलापट पर विधायक का नाम अंकित नहीं करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। जो भी लोग दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए । सोमवार तक यदि विधायक जी का नाम उस पर नहीं अंकित हुआ तो पूरे जिले में धरना, प्रदर्शन करेंगे। हमारी पार्टी को कमजोर करने की साजिश कुछ लोग कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने देंगे। भाजपा जमीन से जुड़ी है और आम लोगों के दिलों में है।

chat bot
आपका साथी