पाइप फैक्ट्री में गिरकर मजदूर की माैत, मुआवजा के लिए गेट जाम

फैक्ट्री प्रबंधन ने चाैहान के परिजनों को सूचना दिए बगैर उसे ले जाकर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करा दिया। चाैहान की रात में मृत्यु हो गई।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 11:32 AM (IST)
पाइप फैक्ट्री में गिरकर मजदूर की माैत, मुआवजा के लिए गेट जाम
पाइप फैक्ट्री में गिरकर मजदूर की माैत, मुआवजा के लिए गेट जाम
धनबाद, जेएनएन। धनसार स्थित श्री अनेकांत ट्यूब सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में काम के दाैरान मजदूर मनु चाैहान की मृत्यु के विरोध में मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार घेराव-प्रदर्शन हुआ। झरिया पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने घेराव समाप्त किया। साथ ही मुआवजा नहीं मिलने पर फिर से फैक्ट्री गेट जाम करने की चेतावनी दी है। 
फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम काम के दाैरान मनु चाैहान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रबंधन ने चाैहान के परिजनों को सूचना दिए बगैर उसे ले जाकर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करा दिया। चाैहान की रात में मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन भड़क गए। सुबह शव को लाकर फैक्ट्री गेट पर रख जाम दिया। इसके बाद झरिया पुलिस पहुंची। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक संजय जैन से बात करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को फैक्ट्री गेट से पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजवा दिया। मृतक चाैहान पट्टी धनसार का रहने वाला है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि मुआवजा नहीं मिला तो पोस्टमार्टम के बाद शव को फिर से फैक्ट्री गेट पर रख जाम करेंगे। 
chat bot
आपका साथी