Sahibganj, Jharkhand: पेड़ काटकर ले जाने से रोका तो वन कर्मियों पर तस्करों का हमला, 4 घायल

वन कर्मियों को सूचना मिली कि कल्लीभिट्ठा गांव में पहाड़ पर काफी लकड़ी काटकर रखा गया है। वहां रात में ही चार वनकर्मी वहां पहुंचे। लकड़ी ले जाने की तैयारी चल रही थी। विरोध किया तो लकड़ी तस्करों ने बंधक बना लिया। जमकर पिटाई की।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:20 AM (IST)
Sahibganj, Jharkhand: पेड़ काटकर ले जाने से रोका तो वन कर्मियों पर तस्करों का हमला, 4 घायल
लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर किया हमला ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र की करणपुरातो पंचायत के कल्लीभिट्ठा गांव में रविवार की रात लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चार वन कर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएफओ मनीष तिवारी व अन्य वन कर्मी सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। जांच-पड़ताल जारी है।

बताया जाता है कि रविवार की रात तालझारी के वन कर्मियों को सूचना मिली कि कल्लीभिट्ठा गांव में पहाड़ पर काफी लकड़ी काटकर रखा गया है। इस सूचना पर रात में ही चार वनकर्मी वहां पहुंचे। बताया जाता है कि वहां एक ट्रैक्टर पर लकड़ी लादकर ले जाने की तैयारी थी। वनकर्मियों ने विरोध किया तो वन माफिया ने सभी की जमकर पिटाई की और बंधक बना लिया। किसी तरह वन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तालझारी थाना व जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस वहां दलबल के साथ पहुंची। हालांकि, उससे पहले ही माफियों ने वन कर्मियों को छोड़ दिया और वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह डीएफओ मनीष तिवारी, रेंजर रवींद्र तिवारी आदि घटनास्थल पर पहुंचे। डीएफओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे अंजाम देेनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी