Dhanbad: पति की लंबी आयु के लिए 24 अक्टूबर को महिलाएं करेंगी करवाचौथ का व्रत

धनबाद की महिलाओं में करवाचौथ को लेकर एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। 24 अक्टूबर को यह मनाया जाएगा। लेकिन इसकी तैयारी 1 सप्ताह पहले से ही सुहागिनों ने शुरू कर दी है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं यह व्रत हर वर्ष रखती हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:42 PM (IST)
Dhanbad: पति की लंबी आयु के लिए 24 अक्टूबर को महिलाएं करेंगी करवाचौथ का व्रत
24 अक्टूबर को महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत। (जागरण)

जासं, धनबादः साल भर लंबे इंतजार कुछ बाद रविवार को करवाचौथ मनाने को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह है। खासतौर से जिनका यह पहला पर्व रहेगा। वह इसकी विशेष तैयारियों में लगी हैं। करवाचौथ को और यादगार बनाने के लिए सुहागिनों ने इसकी तैयारियां सप्ताह भर पहले से शुरू कर दी हैं। सुहागिनें खुद को संवारने की कवायद में जुट गई है। हाथों पर किस डिजाइन की मेंहदी रचानी है, सोलह श्रंगार में क्या-क्या पहनना है और वेशभूषा कैसी रखनी है, इसे लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह बाजार में खरीदारी करते हुए नजर आ रही है। नवरात्रि व शरद पूर्णिमा के बाद आने वालों में व्रतों में करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत प्रमुख व्रत हैं। करवाचौथ के व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है। पुजारी सुभाष पांडेय के अनुसार इस दिन पौराणिक रीति रिवाज के साथ उपवास रहती है।

कहीं-कहीं इस दिन सुबह सर्योदय से पहले सरगी खाने की भी परंपरा है। सरगी सुबह सवेरे खा ली जाती है। इसके बाद व्रत की कथा पढ़ी जाती है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को पड़ने वाला संकष्ठी श्री गणेश करक चतुर्थी व्रत, जिसे करवा चौथ व्रत भी कहा जाता है। इस वर्ष 24 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। पति की दीर्घायुष्य, यश-कीर्ति और सौभाग्य वृद्धि के निम्मित किया जाने वाला यह कठिन एवं प्रसिद्ध व्रत में से एक माना गया है। 

करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार पटाः

पर्व को लेकर शहर के बाजार भी पट गए है। कपड़ा दुकानदारों ने भी साड़ियां की कई वेरायटियां लाई गई हैं। वहीं ज्वैलरी शाप पर भी महिलाओं के लिए खास आयटम मौजूद है। इसके साथ ही महिलाओं को  सजने सवरने के लिए बाजार में कई प्रकार के कास्मेटिक आइटम उपलब्ध है।

करवाचौथ का चंद्रोदय का समयः

इस बार करवाचौथ का व्रत विशेष योग में मनाया जाएगा। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है।करवाचौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ है। करवाचौथ पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम के समय यानी 06ः55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 08ः12 मिनट पर रहेगा। हालांकि आसमान में बादल होने के कारण चांद के निकलने का समय थोड़ा आगे पीछे हो सकता है।

chat bot
आपका साथी