जल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने महुदा कोल वाशरी में किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी महुदा पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर गुरुवार को पादुगोड़ा गांव की दर्जनों महि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:54 PM (IST)
जल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने महुदा कोल वाशरी में किया प्रदर्शन
जल संकट से आक्रोशित महिलाओं ने महुदा कोल वाशरी में किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, महुदा: पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर गुरुवार को पादुगोड़ा गांव की दर्जनों महिलाएं जिप सदस्य सह भाजपा नेता संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में महुदा कोल वाशरी पहुंचीं और वहां प्रदर्शन किया। संतोष ने कहा कि वाशरी का पड़ोसी गांव पादुगोड़ा के ग्रामीणों को कंपनी द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती है। सात माह से गांव में पेयजल की आपूर्ति बाधित है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाध्य होकर आज ग्रामीणों को प्रदर्शन करना पड़ा। एक घंटे के बाद पीओ राजेंद्र पासवान आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया। जिप सदस्य ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पीओ को सौंपा। पीओ ने दो दिनों के अंदर मरम्मत कार्य पूर करके पानी चालू किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। जिप सदस्य ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में हर जगह पाईप लाईन बिछाई जाएगी। इसके लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

मौके पर प्रेमा देवी, दिपाली देवी, काजली देवी, पुसिया देवी, रबनी देवी, सबिता देवी, रिकु कुमारी, उमेश महतो, सुभद्रा देवी, आशा देवी, पदमा देवी, शकुंतला देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

-------------

वाल्ब में खराबी आने से इलाके में जलापूर्ति ठप

संस, तेतुलमारी: गुरुवार को तेतुलमारी स्थित झमाडा कार्यालय के समीप लगे 24 इंच के पाइप लाइन के वाल्ब में खराबी आ जाने से कतरास तथा आस पास के इलाके में जलापूर्ति ठप हो गई। कड़ी धूप में लोगों को इधर उधर से पानी जुगाड़ करना पड़ रहा है। इस पाइप लाइन से तेतुलमारी, पांडेडीह, नयामोड, सिजुआ, अंगारपथरा, कतरास सहित अन्य जगहों में पानी की आपूर्ति होती है। झमाडा कर्मी जीवलाल नापित ने बताया कि गुरुवार की सुबह इलाके में पानी आपूर्ति के लिए वाल्ब खोला गया। इस बीच अचानक उसमें यांत्रिकी खराबी आ गई। मरम्मत कार्य शुरु कर दिया गया है। शुक्रवार को इलाके में जलापूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी