धनबाद सांसद के आवास पर पिटीं महिलाओं ने दी चेतावनी, हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना

चुनाव के समय हाथ जोड़कर आने वाले पीएन सिंह अपने कार्यकर्ताओं की बर्बरता को छुपा रहे है। पीड़ित परिवारों का नेतृत्व कर रही नीतू देवी ने कहा कि सांसद चुनाव जीतकर लोकप्रियता के मद में चूर हो गए हैं। सही-गलत नहीं दिख रहा। लेकिन अब देखना पड़ेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 05:15 PM (IST)
धनबाद सांसद के आवास पर पिटीं महिलाओं ने दी चेतावनी, हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना
गांधी सेवा सदन के पास विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान से पीड़ित शोषित समाज की महिलाओं ने कहा है कि पुलिस धनबाद के सांसद पीएन सिंह के प्रतिनिधि भाजपा जिला महामंत्री नितिन भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री तमाल राय और संतोष साव को गिरफ्तार करे अन्यथा वह सोमवार को धरना देंगी। डायमंड क्रॉसिंग स्थित रेलवे कॉलोनी से निकाले गए लोगों के स्वजनों ने रविवार को भाजपा के इन नेताओं पर अचानक हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि वे लोग सांसद पीएन सिंह से अपनी बात बताने गए थे। सांसद नहीं मिले तो शांतिपूर्वक बैठकर धरना दे रहे थे। तभी नशे में धुत उक्त नेताओं ने अचानक से उन पर हमला कर दिया। धरनार्थियो का नेतृत्व कर रहे शंकर चौधरी, संजय कुशवाहा की भी पिटाई की। नेताओं की पिटाई से एक महिला बेहोश भी हो गई।

हाथ जोड़कर वोट मांगने वाले पीएन सिंह कार्यकर्ताओं की बर्बरता को छुपा रहे

चुनाव के समय हाथ जोड़कर आने वाले पीएन सिंह अपने कार्यकर्ताओं की बर्बरता को छुपा रहे है। उल्टा शंकर चौधरी और संजय कुशवाहा पर दोष मढ़ रहे हैं। पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इन दोनों की गिरफ्तारी की जाए। अन्यथा वे धरना देंगे। ऐसा वह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कह रहे है। पीड़ित परिवारों का नेतृत्व कर रही नीतू देवी ने कहा कि सांसद चुनाव जीतकर लोकप्रियता के मद में चूर हो गए हैं।  उन्हें सही-गलत नहीं दिख रहा। लेकिन अब देखना पड़ेगा। रेलवे पीड़ित संघर्ष करेंगे। इस दौरान रीमा देवी, मीना देवी, रिंकी देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी, आरती देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी