DMC से जुड़े एसएचजी को सबल बनाने आ गई 'सोनचिरैया', महिलाएं आनलाइन बेचेंगी घर की बनी गुझिया, ठेकुआ और झिलिया

धनबाद की आधा दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने घर में बने उत्पाद का नगर आयुक्त के समक्ष डेमो किया। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसकी काफी सराहना की। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जल्द ही एसएचजी का उत्पाद आनलाइन बेचा जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:10 PM (IST)
DMC से जुड़े एसएचजी को सबल बनाने आ गई 'सोनचिरैया', महिलाएं आनलाइन बेचेंगी घर की बनी गुझिया, ठेकुआ और झिलिया
धनबाद नगर निगम कार्यालय में अपने उत्पाद के साथ एसएचजी की महिलाएं ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘सोनचिरैया’ एकल ब्रांड की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत एसएचजी की महिलाएं अपने घर की बनी गुझिया-पेड़किया, ठेकुआ-झिलिया, निमकी, खजूर आनलाइन बेच सकेंगी। दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत सोन चिरैया ब्रांड के साथ फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी ई-कामर्स कंपनियों से करार किया गया है।

शनिवार को धनबाद की आधा दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने घर में बने उत्पाद का धनबाद नगर निगम (DMC) नगर आयुक्त के समक्ष डेमो किया। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसकी काफी सराहना की। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जल्द ही एसएचजी का उत्पाद आनलाइन बेचा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। शहरी क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके हुनर की ब्रांडिंग के लिए यह कदम उठाया गया है। बहुत जल्द धनबाद के बाजारों में सोन चिरैया ब्रांड की गुझिया-ठेकुआ उपलब्ध होगी।

वसुंधरा स्वयं सहायता समूह की रानी, एकता की सुलेखा और सीआरपी रश्मि सिन्हा ने बताया कि हमारा उत्पाद पूरी तरह से स्वस्थ्यकर है। इसके जरिए घरेलू महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। एक अनुमान के तहत आनलाइन उत्पाद बेचने से दस से 15 हजार महीने की आमदनी होगी।

     इन्होंने दिया डेमो वसुंधरा स्वयं सहायता समूह, वार्ड 26 : रीता देवी एकता स्वयं सहायता समूह, वार्ड 26 : सुलेखा देवी राधारानी स्वयं सहायता समूह, वार्ड 25 : रश्मि सिन्हा सरोबर स्वयं सहायता समूह, वार्ड 25 : आशा पुष्पांजलि ग्रुप, वार्ड 27 : पुष्पा देवी एवं कंचन गायत्री स्वयं सहायता समूह, वार्ड 18 : राधा देवी उमा स्वयं सहायता समूह, वार्ड 27 : राखी

chat bot
आपका साथी