Dhanbad Crime: कोई पति के प्रताड़ना से तंग तो किसी का हुआ यौन शोषण, महिला थाना में लगी रही फरियादियों की भीड़
यूं तो धनबाद की महिला थाना में फरियादियों की भीड़ हमेशा लगी रहती है मगर मंगलवार को कुछ गंभीर मामले में देखने को मिले। झरिया की एक युवती ने वही की युवक एहसान के खिलाफ महिला थाना में यौन शोषण की शिकायत की है।
जागरण संवाददाता, धनबाद: यूं तो धनबाद की महिला थाना में फरियादियों की भीड़ हमेशा लगी रहती है मगर मंगलवार को कुछ गंभीर मामले में देखने को मिले। झरिया की एक युवती ने वही की युवक एहसान के खिलाफ महिला थाना में यौन शोषण की शिकायत की है। युवती का आरोप है की पिछले 4 वर्षों से एहसान उसके साथ शादी का झांसा दे यौन शोषण कर रहा है मगर अब वह से शादी नहीं करना चाहता है। महिला थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और पुलिस की टीम भेजी हालांकि युवक एहसान घर में नहीं मिला। उसके परिवार वालों को थाना में हाजिर करने को कहा गया है। वही हीरापुर की एक महिला से उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे हमेशा प्रताड़ित करता है उसके द्वारा केस करने पर उसका पति अभी जेल में है। इसी का बदला उसके भाई और ससुर ने लिया आज सुबह जमकर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले की जांच पुलिस करने में जुटी है।
बरवाअड्डा से लाएगी अज्ञात महिला: ह्यूमैनिटी हेल्पिंग के द्वारा अज्ञात महिला को मंगलवार को बरवाअड्डा थाना पहुंचा दिया गया था। जिसे आज महिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया। उसके परिजन की तलाश की जा रही है। महिला ठीक से अपने परिजन के बारे में नहीं बता पा रही है।