वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भ्रष्टाचार के खिलाफ झरिया की आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:27 PM (IST)
वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन
वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जासं, झरिया : भ्रष्टाचार के खिलाफ झरिया की आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि वर्ष 2019 से स्वीकृत वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। एक साल से कई लाभुक विधवा, वृद्धा, दिव्यांगों के बैंक खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंच रही है। अंचल अधिकारी से शिकायत करने के बाद उन्होंने कहा कि पूर्व के अंचल अधिकारी की ओर से बिना जांच पड़ताल किए कई लाभुकों के नाम को डिलीट कर दिया गया था। इसके कारण लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रही है। अनूप ने कहा कि अंचल के अधिकारी और कर्मचारियों की इस कार्यशैली से लाभुकों में आक्रोश है। कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकार की योजना को गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। गरीब लोग सरकारी कार्यालयों व बैंक का चक्कर लगा-लगा परेशान हैं। दर-दर की ठोकर खाने को विवश हैं। कई ऐसे गरीब, लाचार बेबस हैं जिनका राशन कार्ड भी नहीं बना है। गरीबों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान शांति देवी, पाना देवी, मुनिया देवी, अहिल्या देवी, विमला देवी, गुड्डी देवी, हेमा देवी, गोपाल नाथ गोस्वामी, शंकर साव, विनोद साव, रवि वर्मा, सीमा देवी, राजू केसरी, नागेश्वर बर्मन, जुगल किशोर साहू, उषा देवी, स्वस्ति देवी, मनोरमा देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी