आयो आयो रंगीलो सावर आयो रहे..

संवाद सहयोगी गोविदपुर मारवाड़ी महिला सम्मेलन गोविदपुर शाखा ने रविवार को होटल मधुबन म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:09 PM (IST)
आयो आयो रंगीलो सावर आयो रहे..
आयो आयो रंगीलो सावर आयो रहे..

संवाद सहयोगी, गोविदपुर : मारवाड़ी महिला सम्मेलन गोविदपुर शाखा ने रविवार को होटल मधुबन में सावन महोत्सव का मनाया। रंगीलो सावन आयो रे सुरंगो सावन आयो रे, झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पे जैसे गीतों से माहौल सावनमय हो गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने झूला का आनंद उठाया। नृत्य संगीत का दौर रात तक चला। प्रदेश अध्यक्ष रेणु दुदानी ने कहा कि सावन उत्सव महिलाओं को एकजुटता प्रदर्शित करने और सामूहिक आनंद उठाने का मौका देता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमा बुबना व सचिव सरोज सरिया कहा कि जहां तक हो सके हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की कोशिश करना चाहिए। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने की जरूरत है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुनीता बंसल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसलिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन समाज की सेवा में तत्पर है। मौके पर शाखा अध्यक्ष मीना बंसल, उर्मिला अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विमला बंसल, ऊषा मित्तल एवं सरिता सरिया थी।ईशा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, कुसुम सरिया, संगीता सरिया, ऊषा मित्तल, अंजू सरिया, मंजू तायल, उषा बिदल, कांता बंसल, अलीशा मित्तल, प्रभा सरिया, संगीता पिलानिया, पिकी अग्रवाल, पायल अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, विजया सरिया, किरण लोधा, मीरा बंसल, द्रौपदी मित्तल, कौशल्या मित्तल, कंचन सुल्तानिया, रीता संघी, सुशीला अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, उषा केजरीवाल, सरला बजाज, विमला शर्मा, मीनू अग्रवाल, मंजू भुसानिया, उर्मिला जैन, सरिता अग्रवाल, सुनीता संघी, नीलम संघी, रेणु बंसल, अनु अग्रवाल, गीता अग्रवाल ,सुनीता मेहरिया ,वर्षा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, पिकी अग्रवाल, सुशीला सरिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी