मैथन में ग्रुप लोन के नाम पर ठगी का महाजाल

संस मैथन मैथन में ग्रुप लोन के नाम पर ठगी का धंधा जोरशोर से चल रहा है। छोटी-छोटी सं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:54 AM (IST)
मैथन में ग्रुप लोन के नाम पर ठगी का महाजाल
मैथन में ग्रुप लोन के नाम पर ठगी का महाजाल

संस, मैथन : मैथन में ग्रुप लोन के नाम पर ठगी का धंधा जोरशोर से चल रहा है। छोटी-छोटी संख्या में महिलाओं का ग्रुप बनाकर कम ब्याज पर लोन देने का लालच देकर भोली भाली महिलाओं को ठगने का काम किया जा रहा है। मैथन का आमकुड़ा ठगी का मुख्य केंद्र बना हुआ है। कुछ महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर एक ग्रुप बनाती है। उनसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज लेकर ग्रुप लोन के नाम पर निजी कंपनियों से संपर्क करती हैं। महिलाओं से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की उगाही की जाती है। बाद में कुछ महिलाओं को थोड़ा बहुत लोन का लालच दिलाकर अधिकतर महिलाओं से पैसे की वसूली कर निजी कंपनी के संचालक फरार हो जा रहे हैं। हाल ही में आमकुड़ा में मसाला भरने व महिलाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से एक ग्रुप बनाया गया था। इसके एवज में महिलाओं से एक हजार का सदस्यता शुल्क लिया गया। उन्हें बताया गया कि महीने में मसाला भरकर 10 हजार रुपए तक कमा सकती है। इस लालच में दर्जनों महिलाओं ने पैसे जमा कर एक माह तक मसाला भरने का कार्य किया। कंपनी पैसे लेकर फरार हो गई। महिलाओं को पेमेंट के नाम पर केवल धोखा मिला।

महिलाओं से कागजात लेकर लोन कोई और ले लेता

मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं से जमा करवाए गए कागजात से फर्जी तरीके से लोन उठा लिया जाता है। महिलाओं को इसका पता भी नहीं चलता। जब उनके पास लोन संबंधित बैंक का नोटिस आता है तो उनका माथा ठनक जाता है। पूर्व में चिरकुंडा स्थित एक प्राइवेट बैंक से जालसाजों ने महिलाओं के नाम पर ग्रुप लोन उठा लिया था। मुकदमा भी हुआ है। बावजूद ठगी का महाजाल खत्म नहीं हो रहा है। महिलाओं को आसानी से ग्रुप लोन का लालच देकर ठगबाज अपनी ठगी की दुकानदारी खूब चला रहे हैं। धोखाधड़ी का व्यवसाय मैथन में खूब चल रहा है जिससे बचने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी