Dhanbad: CISF व BSF जवान को डरा कर महिलाएं लूट ले गई कोयला

शुक्रवार की रात बासुदेवपूर कोल डंप में करीब एक सौ पुरुष व महिला ने धावा बोल दिया। डंप में ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल के दो सुरक्षा प्रहरी व एक सीआईएसएफ के जवान को धमका कर कोयला लूट कर ले गए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:14 PM (IST)
Dhanbad:  CISF व BSF जवान को डरा कर महिलाएं लूट ले गई कोयला
शुक्रवार की रात बासुदेवपूर कोल डंप में करीब एक सौ पुरुष व महिला ने धावा बोल दिया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

संवाद सहयोगी, लोयाबाद। शुक्रवार की रात बासुदेवपूर कोल डंप में करीब एक सौ पुरुष व महिला ने धावा बोल दिया। डंप में ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल के दो सुरक्षा प्रहरी व एक सीआईएसएफ के जवान को धमका कर कोयला लूट कर ले गए। घटना की खबर मिलते लोयाबाद पुलिस व बल के जवान मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले लोग भाग चुके थे। कोलियरी प्रबंधन द्वारा इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। कोलियरी के पीओ वीके झा ने बताया कि रात के करीब बारह बजे काफी संख्या में महिला पुरुष डंप में आ धमके। बल के जवान ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों के साथ साथ कोलियरी के अधिकारियों को दी। जवानों को आते देख लोग भाग गए।उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना की पृनावृति नहीं हो इसके लिए रणनीति बनाई गई है।

वर्जन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रबंधन द्वारा शिकायत मिली है कार्रवाई की जा रही है।

विकास कुमार यादव, थानेदार

chat bot
आपका साथी