उल्ट पुल्टा... महिला को लगाना था Covaxin का दूसरा डोज, लगा दिया Covishield; धनबाद सदर में हंगामा

कोरोना टीकाकरण के दाैरान धनबाद सदर अस्पताल में गुरुवार को उल्टा-पुल्टा हो गया। एक महिला को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाना था। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविशल्ड का टीका लगा दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा होगा। फिलहाल महिला को चिकित्सकों की निगरानी में अस्पताल में रखा गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:42 PM (IST)
उल्ट पुल्टा... महिला को लगाना था Covaxin का दूसरा डोज, लगा दिया Covishield; धनबाद सदर में हंगामा
धनबाद सदर में टीकाकरण का कागजात दिखातीं कुंती शर्मा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, जेएनएन। कोरोना टीकाकरण के दाैरान धनबाद सदर अस्पताल में गुरुवार को उल्टा-पुल्टा हो गया। एक महिला को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाना था। लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविशल्ड का टीका लगा दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा होगा। फिलहाल महिला को चिकित्सकों की निगरानी में अस्पताल में रखा गया है। ऐसा स्वास्थ्य कारणों से किया जा रहा है। हालांकि टीका लगने के बाद महिला के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं दिख रहा है।

हीरापुर की महिला

हीरापुर की महिला कुंती शर्मा गुरुवार को टीका लेने धनबाद सदर अस्पताल पहुंचीं थीं। उसने पहला टीका कोवैक्सीन लिया था। अस्पताल में बगैर देखे ही कोविशिल्ड लगा दिया।

chat bot
आपका साथी