पति ने पत्नी का दांत तोड़ा, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई Dhanbad News

न्याय के लिए धनबाद थाने में बैठी मुस्कान ने बताया कि 2015 में उनका विवाह रोहित राय के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पति के परिवार वाले उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:49 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:49 PM (IST)
पति ने पत्नी का दांत तोड़ा, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई Dhanbad News
पति ने पत्नी का दांत तोड़ा, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। सहजानंद नगर भूदा की रहने वाली मुस्कान राय पिछले 24 घंटे से महिला थाना धनबाद में बैठी हुईं हैं। मुस्कान की उसे पति रोहित कुमार राय और ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की है। इस पिटाई में महिला का दांत टूट गया है। चेहरे और मुंह पर गंभीर चोट है। इसके बावजूद पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। महिला को प्रताड़ित करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

न्याय के लिए धनबाद थाने में बैठी मुस्कान ने बताया कि वर्ष 2015 में उनका विवाह रोहित राय के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और पति के परिवार वाले उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को पति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई के कारण दांत टूट गया और चेहरा काला पड़ गया है। मुस्कान ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य औरत से भी गलत संबंध है। इन्हीं संबंधों के कारण आए दिन रोहित उसकी पिटाई किया करता है। महिला ने यह भी बताया कि मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे वह महिला थाना धनबाद पहुंची थीं। उसने अपने मामले को लेकर डीएसपी विधि व्यवस्था से भी मुलाकात की, लेकिन घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 

chat bot
आपका साथी