फुलारीटांड़ में महिला की गोली मारकर हत्या

नावागढ़ मधुबन थाना अंतर्गत फुलारीटांड़ के बेनीडीह क्वार्टर में जितेंद्र पासवान की 35 वर्षीय प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:57 PM (IST)
फुलारीटांड़ में महिला की गोली मारकर हत्या
फुलारीटांड़ में महिला की गोली मारकर हत्या

नावागढ़ : मधुबन थाना अंतर्गत फुलारीटांड़ के बेनीडीह क्वार्टर में जितेंद्र पासवान की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। देवर उपेंद्र पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से पति फरार है। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बेड पर रखा हुआ एक खोखा व एक जिदा कारतूस मिला है। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे की है। गोली मारने का संदेह पति जितेंद्र पासवान पर लोग कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के समक्ष दबी जुबान से कहा कि पारिवारिक विवाद को लेकर आए दिन उसके घर में झंझट होती रहती थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे क्वार्टंर में पुरानी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। चर्चा है कि तनाव में आकर पति ने पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया। गले में गोली लगते ही खून से लथपथ वह जमीन पर गिर गई। देवर उपेंद्र अपनी सेंट्रो कार से परिवार के अन्य सदस्य के साथ आनन फानन में जख्मी महिला को श्यामडीह नर्सिंग होम ले गया, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया। इधर श्यामडीह से उपेंद्र वापस बेनीडीह अपने आवास आ गया। कुछ देर बाद उपेंद्र घटना की जानकारी देने थाना गया, जहां पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने उसे बैठा लिया। रात करीब आठ बजे शव को लेकर स्वजन क्वार्टर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को थाना लाई। देवर उपेंद्र ने थाने में कहा कि नकाबपोश अपराधियों ने सुनीता को गोली मार दी है। पुलिस को बताया कि क्वार्टर में साफ सफाई चल रही थी। सुनिता कचरा लेकर झाड़ियों की तरफ फेंकने गई थी। इसी बीच दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी। सुनिता दो पुत्र को छोड़ गई है। बड़ा पुत्र शनि कुमार 10 वर्ष और बॉबी कुमार 8 वर्ष का है। घटना के बाद से ही दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर सुनिता के मायके वालों को घटना की जानकारी दी गई। मायके औरंगाबाद में है। =============

मामला हत्या का है। फिलहाल पति फरार है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

रामप्यारे राम, इंस्पेक्टर

chat bot
आपका साथी