अवैध संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों के बाप ने नानी को मार डाला, मां ने भाग कर बचाई जान; Giridih Police ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Giridih Crime News सूचना पाते ही रात को निमियाघाट थाना पुलिस पहुंची। रत्नी देवी ने अपने बेटे समेत तीनों लड़कों के नाम पुलिस को बताई। पुलिस ने इसके बाद सुबह में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को उनके घरों से ही गिरफ्तार किया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 09:10 PM (IST)
अवैध संबंध का विरोध करने पर तीन बच्चों के बाप ने नानी को मार डाला, मां ने भाग कर बचाई जान; Giridih Police ने किया गिरफ्तार
संतोष पंडित और रोशनटुंडा स्थित घर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। एक शादीशुदा व तीन बच्चों के पिता ने अवैध संबंध में बाधा बनी अपनी नानी 70 वर्षीय पार्वती देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि मां 50 वर्षीय रत्नी देवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी मां रत्नी देवी की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे 30 वर्षीय संतोष पंडित, संतोष पंडित के चचेरे भाई 18 वर्षीय मोहन पंडित एवं गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से निमियाघाट थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।  जख्मी महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। यह घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनटुंडा गांव में शनिवार की देर रात घटी है।

भाइयों के साथ मिलकर आधी रात बाद बोला हमला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पार्वती देवी अपनी बेटी रत्नी देवी के साथ दूसरी बेटी ललिता देवी के रोशनटुंडा स्थित आवास पर दो दिनों से रह रही थी। घर पर ललिता के पति राजेश कुमार एवं उसकी बेटी भी थी। ललिता देवी अपने ससुराल धनबाद के झरिया गई थी। शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे छत से तीन युवक घर के अंदर घुस गए। नींद में सो रहीं पार्वती एवं रत्नी देवी पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। रत्नी किसी तरह घर से निकलकर भागी और चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग निकले। तब तक तीनों हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही रात को निमियाघाट थाना पुलिस पहुंची। रत्नी देवी ने अपने बेटे समेत तीनों लड़कों के नाम पुलिस को बताई। पुलिस ने इसके बाद सुबह में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को उनके घरों से ही गिरफ्तार किया गया।

हत्या के कारण

हत्या के कारण के बारे में बताया जा रहा है कि संतोष पंडित जो तीन बच्चों का पिता है, का अवैध संबंध गांव के ही एक महिला से था। उस महिला के पीछे वह पैसे लूटा रहा था। इसके लिए वह अपनी नानी की जमीन भी बेच दे रहा था। नानी की सारी संपत्ति संतोष एवं उसकी मां को मिला था। जमीन बेचने का विरोध उसकी नानी व मां कर रही थी। इसी कारण उसने अपनी मां व नानी की हत्या करने की साजिश रची थी।

chat bot
आपका साथी