पुलिस जीप के चक्के के नीचे आया पैर, महिला घायल

पुटकी : शनिवार को दोपहर में पुटकी पुलिस द्वारा केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खैरा बाबू बासा से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 08:23 PM (IST)
पुलिस जीप के चक्के के नीचे आया पैर, महिला घायल
पुलिस जीप के चक्के के नीचे आया पैर, महिला घायल

पुटकी : शनिवार को दोपहर में पुटकी पुलिस द्वारा केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खैरा बाबू बासा से हीरासत में लिए गए प्रदीप तुरी नामक युवक को छुड़ाने के लिए जीप के इर्द गिर्द खड़ी महिलाओं में से शनिचरी देवी का पैर पुलिस जीप के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोग जख्मी महिला को शहरी सामुदायिक केंद्र केंदुआडीह (करकेंद) ले गए। यहां पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि हिरासत में लिया गए युवक का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए हमलोग युवक को छोड़ने की विनती कर रहे थे। इसी दौरान शनिचरी घायल हो गई। लोगों के मुताबिक पुलिस घायल महिला को सड़क पर तड़पता छोड़ चलती बनी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अलविनुश बाड़ा ने बताया कि पुलिस करकेंद मशाला फैक्ट्री में गोली चालन के मामले के मुख्य आरोपी विक्की डोम की तालाश में गई थी। पुलिस को सूचना है कि विक्की का यहा अक्सर आना जाना रहता है। इसी सिलसिले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस युवक को थाने ले आई। यह देख महिलाओं ने पुलिस जीप को घेरकर लिया और युवक को छोड़ने के लिए कहने लगी। इसी दौरान महिला का पैर चक्के के नीचे आ गया होगा, इसे पुलिस देख नहीं पाई।

chat bot
आपका साथी