महिला ने डॉक्टर पर लगाया बेटी को बंधक बनाने का आरोप

धनबाद : शहर के चिकित्सक पीबी लाल पर एक महिला ने अपनी बेटी पानपति को बंधक बनाने का संगीन अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 07:54 AM (IST)
महिला ने डॉक्टर पर लगाया बेटी को बंधक बनाने का आरोप
महिला ने डॉक्टर पर लगाया बेटी को बंधक बनाने का आरोप

धनबाद : शहर के चिकित्सक पीबी लाल पर एक महिला ने अपनी बेटी पानपति को बंधक बनाने का संगीन आरोप लगाया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सिमरा गाव निवासी आदिवासी महिला फुलवा देवी ने धनबाद थाने में घटना की लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति के देहात के बाद उसने अपनी 6 साल की बेटी पानपति को धैया निवासी नेत्र चिकित्सक पीबी लाल के घर घरेलू कामकाज करने के लिए छोड़ दिया था।

महिला के अनुसार जब भी वह अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करती डॉ लाल और उनके परिजन कुछ बहाने कर मिलने से रोकते। डॉक्टर ने बेटी को झूठी जानकारी देते हुए महिला को सौतेली मा बता बेटी को उससे दूर कर दिया। फुलवा देवी ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि उसकी बेटी को धनबाद से कहीं और भेज दिया गया है। कई बार प्रयास से बावजूद जब बेटी से नहीं मिलने दिया गया, तो सोमवार सुबह महिला ने चिकित्सक के धैया स्थित आवास पहुंच हो-हंगामा की, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को लिखित आवेदन देने को कहा। महिला ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपने बेटी के सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।

--------------------

आरोपित डॉक्टर के रिश्तेदार के घर पर है पानपति

पुलिस सूत्रों का कहना है डॉक्टर पीबी लाल के राची में रहने वाले रिश्तेदार संजय कुमार श्रीवास्तव के घर पर शिकायतकर्ता महिला की बेटी पानपति है। डॉक्टर के उक्त रिश्तेदार से संपर्क हुआ है। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को वे शिकायतकर्ता महिला की बेटी पानपति को लेकर धनबाद आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी