BJP Dhanbad : ध्वजारोहण के दौरान महिला ने जिलाध्यक्ष पर लगाया चरित्र हनन का आरोप, सांसद के सामने हुई भावुक

BJP Dhanbad महिला ने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर चरित्र हनन का आरोप लगाया। महिला ने ध्वजारोहण के दौरान सांसद पीएन सिंह से रोते हुए कहा कि वे लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:10 PM (IST)
BJP Dhanbad : ध्वजारोहण के दौरान महिला ने जिलाध्यक्ष पर लगाया चरित्र हनन का आरोप, सांसद के सामने हुई भावुक
BJP Dhanbad : ध्वजारोहण के दौरान महिला ने जिलाध्यक्ष पर लगाया चरित्र हनन का आरोप, सांसद के सामने हुई भावुक

धनबाद, जेएनएन। ध्वजारोहण के लिए आयोजित समारोह में उस वक्त लोग सकते में आ गए जब एक महिला नेत्री ने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर चरित्र हनन का आरोप लगाया। महिला नेत्री ने ध्वजारोहण के दौरान सांसद पीएन सिंह से रोते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके चरित्र पर कई बार उन्होंने टिप्पणी की है। वह पिछले दो तीन बार चुप रही। आज जब फिर उन्हें यह सुनने को मिला कि जिला अध्यक्ष ने उनके चरित्र पर आक्षेप किया है, तो रहा नहीं गया।

महिला ने सांसद से कहा कि अब या तो इसका न्याय करें या वे ऊपर तक शिकायत करेंगी। इस दौरान महिला नेत्री भावुक हो गई। हालांकि सांसद ने 15 अगस्त का कार्यक्रम संपन्न हो जाने की बात कहते हुए उन्हें आज भर रुक जाने को कहा है। इसके बाद आनन-फानन में ध्वजारोहण कर सभी भाजपा नेता पार्टी के नए कार्यालय चले गए।

इस मामले में महिला नेत्री का कहना था कि वह 25 वर्षों से पार्टी में हैं। कभी किसी पद पर नहीं रही और ना ही पद मांगा। पार्टी की निस्वार्थ सेवा की। बावजूद इसके उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाएगा तो वह चुप नहीं बैठेगी। यदि स्थानीय कमेटी इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और उनसे भी बात नहीं बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को पत्र लिखेंगी।

इस मामले पर महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने खुद को पाक साफ बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ राजनीति हो रही है। महिला नेत्री को किसी ने भड़काया है। वह विधायक जी का नाम ले रही थी। हमने विधायक जी से इस मामले पर पूछा भी और उन्होंने भी इंकार कर दिया। कोई तीसरा राजनीति कर रहा है। उन्होंने कभी किसी के चरित्र पर कीचड़ नहीं उछाला है। यह उनका स्वभाव नहीं है।

chat bot
आपका साथी