निरसा कोयलांचल में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जा रही ईद Dhanbad News

कोरोन के कारण भले ही लोग मस्‍जिद नहीं जा रहे है। लेक‍िन ईद को लेकर लोगों में उत्‍साह कम नहीं हुआ है। लोग घरों में ही रहकर ईद मना रहें है। शारीरिक दूरी का पालन कर एक दुसरे को बधाई दे रहे है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:16 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:16 PM (IST)
निरसा कोयलांचल में सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जा रही  ईद Dhanbad News
ईद को लेकर लोगों में उत्‍साह कम नहीं हुआ है। (जागरण)

मैथन, जेएनएन: कोरोन के कारण भले ही लोग मस्‍जिद नहीं जा रहे है। लेक‍िन ईद को लेकर लोगों में उत्‍साह कम नहीं हुआ है। लोग घरों में ही रहकर ईद मना रहें है। शारीरिक दूरी का पालन कर एक दुसरे को बधाई दे रहे है। इस बार ज्‍यादतर लोग अपने सगे संबंध‍ियों को फोन व मैसेज के माध्‍यम से ही बधाई दे रहे है। झारखंड में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है और इस लॉकडाउन में कपड़े की दुकान खोलने की अनुम‍त‍ि नहीं दी  गई थी। बावजूद ईद को लेकर लोगों का उत्‍साह कम नहीं हुआ है। घरों में रहकर ही लोग पर्व का आनंद ले रहे है। ऐसे में धनबाद के लोग भी सरकारी न‍ियमों का पालन करते हुए  ईद मना रहे है।  

 मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आपसी भाईचारे व सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए घर में ही ईद मना रहे हैं। मस्जिदों में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ईद की नमाज पढ़ी गई। निरसा, गलफरबाड़ी,  कुमारधुबी आदि इलाकों में मुस्लिम भाइयों ने अधिकांशतह अपने घरों में ही ईद की नमाज पढी। गलफरबाडी मोड़ स्थित मस्जिद में सादगी से  ईद मनाई गई।  मुस्लिम भाई-बहनों ने घर परिवार व देश की अमन शांति के साथ-साथ देश से कोरोना समाप्त होने की कामना की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है की ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों में समूह में नमाज अदा नहीं की जाएगी। लोग घरों में नमाज अदा करने के साथ ईद मनाएंगे।

chat bot
आपका साथी