गर्म ओबी से झुलसकर हुई मौत के बाद स्वजन को मिला 15 लाख का चेक

चासनाला बीसीसीएल ईजे एरिया के थ्री पीट भौंरा में एटी देव प्रभा आउसोìसग ओपेन कास्ट परियोजना में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:01 PM (IST)
गर्म ओबी से झुलसकर हुई मौत के बाद स्वजन को मिला 15 लाख का चेक
गर्म ओबी से झुलसकर हुई मौत के बाद स्वजन को मिला 15 लाख का चेक

चासनाला : बीसीसीएल ईजे एरिया के थ्री पीट भौंरा में एटी देव प्रभा आउसोìसग ओपेन कास्ट परियोजना में बुधवार को गर्म ओबी डंप के दौरान हुई दुर्घटना में घायल वाहन ऑपरेटर धर्मजीत सिंह व हेल्फर बबन कुमार सिंह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल राची में भर्ती कराया गया है। जहा इलाज के दौरान गुरुवार को 35 वर्षीय हेल्फर बबन कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया था। शुक्रवार की शाम राची में पोस्टमार्टम के बाद मृतक बबन का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का शव एम्बुलेंस से नुनूडीह बस्ती लाया गया। शव पहुंचे ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। हर आखें नम हो गईं।

शव पहुंचने के बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, ईजे एरिया के महाप्रबंधक गणेश चंद्र साहा, परियोजना पदाधिकारी यूके सिंह, एटी देव प्रभा आउटसोìसग कंपनी के मिथलेस सिंह, अरविंद सिंह, बिट्टू सिंह, इशरार खान, भाजपा नेता उमेश यादव, अभिषेक पाडेय, मासस नेता सबुर गोराई, पूर्व पार्षद चंदन महतो, स्वरूप राय, विशाल श्रीवास्तव, शशिकात निराला, सोनू गोराई, चीकू महतो के अलावे सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम, अनि अभिजीत कुमार, हिमाशु कुमार व अन्य ने परिजनों से बात कर ढाढस बंधाया। इसके बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व जीएम गणेश चंद्र साहा ने समझौता के तहत मृतक बबन की पत्नी पूजा देवी को मुआवजा के रूप में 15 लाख रुपये का चेक व दाह संस्कार के लिए पचास हजार रुपये नकद प्रदान किया। रागिनी सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार के लिए मेरी पूरी संवेदना है। हर सुख दुख में सिंह मेंशन परिवार हमेशा खड़ा रहेगा। कर्मी की मृत्यु के बाद आउसोìसग प्रबंधन से बात कर मृतक की पत्नी को मुआवजा राशि के साथ एक आश्रित को आउटसोìसग में रोजगार देने पर सहमति जताई है। मृतक के पिता सुरेश सिंह, मा मीना देवी, छोटा भाई रौशन सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की चार बहने भी हैं। जिनका विवाह हो चुका है। शव का अंतिम संस्कार शनिवार को मोहलबनी दामोदर नदी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

.......

कर्मी बबन की मृत्यु से एटी देव प्रभा परिवार मर्माहत है। हमने अपने एक सदस्य को खो दिया है। मेरी पूरी संवेदना मृतक के परिवार से है। भविष्य में ऐसी दुर्घटना न घटे इसके लिए सुरक्षा को और भी पुख्ता किया जा रहा है।

कुंभनाथ सिंह, संचालक

एटी देव प्रभा आउटसोìसग कंपनी

chat bot
आपका साथी