रिसोर्स शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात : मथुरा

झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ झरिया का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला। इस दौरान उन्हें वर्षों से लंबित अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:05 PM (IST)
रिसोर्स शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात : मथुरा
रिसोर्स शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बात : मथुरा

जासं, झरिया : झारखंड रिसोर्स शिक्षक, थेरेपिस्ट संघ झरिया का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला। इस दौरान उन्हें वर्षों से लंबित अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के रिसोर्स शिक्षक और फिजियोथेरेपिस्टों ने कहा कि हमलोग राज्य के प्रत्येक प्रखंड में छह से आठ सौ दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा व पुनर्वास का कार्य मात्र दो या तीन लोग मिलकर ही संभालते हैं। जबकि सरकार की ओर से हमलोगों के मानदेय वृद्धि को लेकर पिछले सात वर्षों से रोक कर रखा गया है। मांगों को लेकर हमलोग लगातार शांति पूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। वह हर बार हमारी मांगों को अनसुना कर देती है। इस दौरान विधायक मथुरा के समक्ष मानदेय वृद्धि, चिकित्सा व समूह बीमा, पीएफकटौती, ईएल की सुविधा, सेवा नियमितीकरण आदि मांगों को रखकर मांग पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि समावेशी शिक्षा में दिव्यांग बच्चों का पुनर्वास हो रहा है। इसमें कार्यरत रिसोर्स शिक्षक और थेरेपिस्ट के मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। सरकार से मांगों पर कार्रवाई के लिए आग्रह करूंगा। संघ का प्रतिनिधिमंडल इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो से भी मिलकर मांग पत्र सौंपा। जलेश्वर ने कहा कि जल्द ही राज्य परियोजना निदेशक से मिलकर इस विषय पर बात करूंगा। प्रतिनिधिमंडल में फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर मनोज सिंह, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, पंचायत बचाओ समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी, रूपा चक्रवर्ती, रौशन कुमारी, पूनम सिन्हा, अवनीश त्रिपाठी, फहीम अंसारी, वीणा कुमारी, देवेन महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी