जमसं विरोधी गुट का वजूद खत्म कर देंगे : सिद्धार्थ

जागरण संवाददाता झरिया जनता मजदूर संघ के विरोधी गुट का वजूद खत्म कर देंगे। जनता मजदूर स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:59 PM (IST)
जमसं विरोधी गुट का वजूद खत्म कर देंगे : सिद्धार्थ
जमसं विरोधी गुट का वजूद खत्म कर देंगे : सिद्धार्थ

जागरण संवाददाता, झरिया : जनता मजदूर संघ के विरोधी गुट का वजूद खत्म कर देंगे। जनता मजदूर संघ के नाम का दुरुपयोग करने पर विरोधी गुट के पदाधिकारी को जल्द लीगल नोटिस भेजेंगे। उक्त बातें जमसं के संयुक्त महामंत्री सह जेबीसीसीआइ के सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने शनिवार को कतरास मोड़ कार्यालय में कही। जमसं के कार्यकारी अध्यक्ष जेएन सिंह धर्मपुरी ने कहा कि कई लोग जो हमसे दूर हो गए थे, अब संपर्क में हैं। समय पर सही निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जमसं के उपाध्यक्ष केएन सिंह फिर से जमसं में शामिल हो गए। संयुक्त महामंत्री व कार्यकारी अध्यक्ष ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। केएन सिंह ने कहा कि कुछ समय के लिए जमसं से दूर हो गए थे। अब पहले की तरह कार्य करेंगे। कहा कि असली-नकली संगठन का अब फैसला हो चुका है। मौके पर रुद्रप्रताप सिंह, रंजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, संजीत सिंह, संदीप सिंह आदि थे।

------------------

सिदरी में पटाखा फोड़कर मनाया जश्न

संस, सिदरी : जनता मजदूर संघ कुंती गुट को झारखंड सरकार की ओर से मान्यता मिलने की खुशी में जमसं सिदरी शाखा ने शनिवार को कल्पना टाकीज परिसर में केक काटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। जमसं के नितेश कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय रांची ने झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका कारागार से वापस धनबाद जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे जमसं समर्थकों की खुशी दोुगनी हो गई है। मौके पर दीपक मिश्रा, राहुल सिंह, जितेंद्र यादव, पिटू चौधरी, विवेक मिश्रा, सूरज सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, सुधांशु सिंह, कालीचरण आदि थे।

chat bot
आपका साथी