Elephant Attack in Giridih: बाजार जा रहे दंपती को हाथी ने कुचल कर मार डाला, जंगल में मिला तीन दिन बाद शव

गांव वालों ने बताया कि दोनों घर से जंगल की ओर पालगंज हाट जाने के लिए निकले थे। मंगलवार तक जब घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। स्वजनों व गांव वालों ने शक के आधार पर जंगल में तलाश की। जंगल में दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:59 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:34 PM (IST)
Elephant Attack in Giridih: बाजार जा रहे दंपती को हाथी ने कुचल कर मार डाला, जंगल में मिला तीन दिन बाद शव
जंगल में विचरण करते हाथी ( फाइल फोटो)।

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। पीरटांड़ इलाके के प्रखंड के पांडेयडीह गांव में शनिवार को हाथी ने दंपती को कुचल कर मार डाला। दोनों का शव मंगलवार को जंगल में मिले हैं। मरने वालों में पांडेयडीह के 65 साल के खाड़े बेसरा और 60 साल की उनकी पत्नी चुड़की मुर्मू हैं। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। गांव वालों ने बताया कि दोनों शनिवार को घर से जंगल की ओर पालगंज हाट जाने के लिए निकले थे। मंगलवार तक जब घर नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू हुई। स्वजनों व गांव वालों ने शक के आधार पर जंगल में तलाश की। खरगी पहाड़ी जंगल में दोनों के क्षत-विक्षत शव मिले। जिस प्रकार से कुचले शव मिले हैं, उससे साफ है कि हाथी ने उन्हें मार दिया। निवर्तमान मुखिया सुभाष बरनवाल को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस व वन विभाग को बताया। एसआइ मृत्युंजय सिंह, एएसआइ झरी उरांव, वन विभाग के दीपक कुमार, मनीष राय, सूरज चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

बाजार जाने के दाैरान हाथी ने बनाया निशाना

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को खरपोका एक हाथी ने चिलगा, कसियाटांड़ व सिकटिया में तीन लोगों को घायल किया था। उसके बाद पालगंज होते हुए खरगी पहाड़ी जंगल से वह डुमरी सीमा में गया था। इस रास्ते में पांडेयडीह है, वहां के लोग इसी राह से पालगंज आते जाते हैं। हाथी दिन में जब गुजरा होगा तभी दंपती भी जा रहे होंगे। उसने ही दोनों को मार दिया। दुखी पुत्र दुर्गा बेसरा ने बताया कि दोनों के शव जंगल में मिले हैं।

chat bot
आपका साथी