महिला थाने में हुआ पति, पत्नी और 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' का प्रदर्शन, जानिए

महिला ने बताया कि उसकी शादी अजय से 2011 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसने घर में शौचालय बनाने मांग की। उस वक्त ऑटो चालक पति ने भी माना और जल्द से शौचालय बनाने की बात कही।

By mritunjayEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:11 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:11 AM (IST)
महिला थाने में हुआ पति, पत्नी और 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' का प्रदर्शन, जानिए
महिला थाने में हुआ पति, पत्नी और 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' का प्रदर्शन, जानिए

धनबाद, जेएनएन। घर में शौचालय नहीं होने से नाराज बाबूडीह निवासी कंचन देवी ने शुक्रवार को धनबाद के महिला थाने पहुंचकर पति की शिकायत की। महिला के अनुसार उसके पति अजय मालाकार ने अभी तक घर में शौचालय नहीं बनवाया है। सरकार से शौचालय बनाने के लिए मिले 12 हजार रुपये भी दूसरे काम में खर्च कर दिए। पत्नी के दबाव डालने पर केवल आश्वासन ही मिलता है। 

महिला ने बताया कि उसकी शादी अजय से 2011 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसने घर में शौचालय बनाने की मांग शुरू कर दी। उस वक्त ऑटो चालक पति ने भी माना और जल्द से शौचालय बनाने की बात कही। मोदी सरकार की ओर से जब घर-घर शौचालय बनाने का अभियान चला, तब उसे 12 हजार रुपए भी मिले। पर, उसके पति ने उन पैसों से शौचालय न बनाकर अन्य काम में खर्च कर दिए। 

महिला का कहना है कि वह जब भी दबाव डालती है, पति उसकी बात को अनसुना कर देता है। महिला ने पति पर कई अन्य आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस शिकायत पर पुलिस ने अजय मालाकार को थाना में तलब किया। पूछताछ में उसके पति ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए घर में उपयुक्त जगह नहीं है। हालांकि उसने कहा कि जल्द ही घर में कुछ फेरबदल कर शौचालय बनवा देंगे। पुलिस के समक्ष आश्वासन देने के बाद शिकायतकर्ता पत्नी कंचन देवी शांत हुई। 

chat bot
आपका साथी