Dhanbad: एकमात्र भर्ती संक्रमित मरीज की आरटी- पीसीआर नेगेटिव, ट्रु नेट की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला कैथ लैब में इलाज रत है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 37 वर्षीय महिला झरिया की रहने वाली है। इधर सोमवार की सुबह संक्रमित महिला की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:10 PM (IST)
Dhanbad: एकमात्र भर्ती संक्रमित मरीज की आरटी- पीसीआर नेगेटिव, ट्रु नेट की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला कैथ लैब में इलाज रत है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला कैथ लैब में इलाज रत है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 37 वर्षीय महिला झरिया की रहने वाली है। इधर सोमवार की सुबह संक्रमित महिला की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि उसकी ट्रूनेट जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों का कहना है, दोनों रिपोर्ट जब तक नेगेटिव नहीं आ जाती है, तब तक महिला को संक्रमित माना जाएगा। फिलहाल गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हर दिन 23सौ लोगों की की जा रही जांच

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार धनबाद सहित दूसरे अन्य जिलों के सैंपल की आरटी पीसीआर जांच की जा रही है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ सुजीत कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन 23 सैंपल की जांच हो रही है। उन्होंने बताया राहत की बात है कि रिपोर्ट नेगेटिव आ रहे हैं। हालांकि दुर्गापूजा तक लगातार अधिक से अधिक जांच करने की कोशिश हो रही है। ताकि पर्व त्यौहार में संक्रमण का प्रसार नहीं हो पाए।

धनबाद में अब तक 381 लोगों की गई है जान

धनबाद में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अब तक 381 लोगों की जान गई है। वही लगभग 17000 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। इसमें 96 प्रतिशत लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि पहले की तुलना में अस्पताल में अब काफी संसाधन है। तीसरी लहर की संभावित खतरे को देखते हुए जिले में जांच अभियान चल रहा है।

chat bot
आपका साथी