Jharkhand Unlock 6.0 में भी जारी रहेगा Weekend Lockdown, आवश्यक सेवाओं में बढ़ाई गई छूट; पढ़ें गाइडलाइंस
Jharkhand Unlock 6.0 के अनुसार राज्य में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेंगी। नई गाइडलाइंस के अनुसार फल सब्जी और राशन की दुकानों को छूट मिली है।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल, 2021 को जो स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ( Mini Lockdown) शुरू हुआ था उसके तहत लागू करीब-करीब तमाम पाबंदियां हटा ली गई हैं। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) जारी रहेगा। अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेंगी। पहले वीकेंड लॉकडाउन में फल, सब्जी और राशन की दुकानें बंद रहती थीं। अब इन्हें खोलेन की अनुमति दे दी गई है।
पहले की तरह नहीं होगा वीकेंड लॉकडाउन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को रांची में राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें अगले आदेश तक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह गाइडलाइंस पर निर्णय लिया गया। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही इंटर स्टेट बसों के परिचालन पर रोक हटा ली गई। वीकेंड लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया। लेकिन इस दाैरान छूट का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कुछ शर्तों के साथ छूट दी गयी है। अब वीकेंड लॉकडाउन के दिन यानी रविवार को किराना, सब्जी, फल, रेस्तरां, बार, खाने-पीने की सामग्री और आवश्यक सेवाएं की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा अन्य दुकानें पूर्व की तरह बंद रहेंगे। हालांकि, किराना की दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगी।
झारखंड अनलॉक 6.0 के दिशा-निर्देश ( निणर्य 30 जुलाई)