Dhanbad BIT Sindri: बीआइटी सिंदरी में नया वर्ष-नया संकल्प विषय पर वेबिनाॅर Dhanbad News

समय बदल रहा है चीजें भी उसी अनुरूप ढल रही हैं। इन सबके बीच छात्रों को खुद को ढालना होगा। सभी छात्र एक नई सोच के साथ स्वयं को एक नई दुनिया के लिए तैयार करें। नई दुनिया इसलिए क्योंकि कोविड-19 संक्रमण में बहुत सी चीजें बदल गई हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:49 PM (IST)
Dhanbad BIT Sindri: बीआइटी सिंदरी में नया वर्ष-नया संकल्प विषय पर वेबिनाॅर  Dhanbad News
बीआइटी सिंदरी में आयोजित वेबिनॉर में इंजीनियरिंग छात्रों को यह टिप्स मिला। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : समय बदल रहा है, चीजें भी उसी अनुरूप ढल रही हैं। इन सबके बीच छात्रों को खुद को ढालना होगा। सभी छात्र एक नई सोच के साथ स्वयं को एक नई दुनिया के लिए तैयार करें। नई दुनिया इसलिए क्योंकि कोविड-19 संक्रमण में बहुत सी चीजें बदल गई हैं। आने वाले समय में चुनौतियां होंगी, इसका सामना करने के लिए बिना घबराए डटे रहें।

बीआइटी सिंदरी में आयोजित वेबिनॉर में इंजीनियरिंग छात्रों को यह टिप्स मिला। करियर की दिशा तय करने के लिए इसका विषय नया वर्ष-नया संकल्प रखा गया था। इस अवसर पर जी. पावर के रिस्क मैनेजर रंजन चंद्र बतौर मुख्य शामिल हुए। रंजन बीआइटी के पूर्व छात्र रह चुके हैं और अपनी धातुकी अभियंत्रण की पढ़ाई इसी संस्थान से सत्र (1993-97) में पूरी की थी। संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. घनश्याम ने रंजन का छात्रों से परिचय कराया।

सत्र की शुरुआत रंजन ने एक सफल करियर का असल मायने छात्रों को समझाते हुए किया। उन्होंने इसके जरिए जीवन के निर्णयों को लेने में होने वाली दुविधाओं को दूर करने का प्रयास किया। औपचारिक तथा अनौपचारिक शिक्षा के अंतर को समझाते हुए दोनों की महत्ता के बारे में बात की। वर्तमान समय की महामारी की समस्या से अपनी बात को जोड़ते हुए उन्होंने इस बात को रखा कि कठिन से कठिन समय में भी हर समस्या के समाधान का मार्ग मिल जाता है।

इसलिए सदैव सकारात्मक रहना चाहिए। उन्होंने संस्थान के छात्रों को संस्थान की गरिमा और गौरवपूर्ण इतिहास से परिचित कराया। यहां के छात्र इस क्षेत्र के श्रेष्ठ छात्र हैं और वो हर कठिन परिस्थिति से निकलकर अपना मुकाम हासिल करेंगे।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अच्छी शिक्षा के महत्व के बारे में बात की। रंजन ने आने वाले जीवन में इसके प्रभाव के बारे में छात्रों को समझाया। अपनी बात रखने के पश्चात छात्रों को प्रश्न पूछने का अवसर भी दिया। छात्रों ने कई प्रश्न रंजन से पूछे एवं उन्होंने अपने उत्तर से छात्रों को पूरी तरह संतुष्ट किया। वेबिनार के अंत में डॉ घनश्याम ने संस्थान की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया।

chat bot
आपका साथी