भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर के विषय में प्रचलित किवंदतियों को जानना है तो यहां क्लिक करें, पवित्रम गो सेवा परिवार की ओर से आज शाम Webinar

गो सेवा परिवार के अजय भारतीया ने बताया कि वेबीनार का उद्देश्य रथयात्रा के महात्म्य से सभी को अवगत कराना है। बहुत सी ऐसी बातें भी हैं जिनसे भक्त अभी तक अनभिज्ञ है। वेबीनार उन्हीं सब चीजों की जानकारी देने का माध्यम होगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 09:06 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 09:06 AM (IST)
भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर के विषय में प्रचलित किवंदतियों को जानना है तो यहां क्लिक करें, पवित्रम गो सेवा परिवार की ओर से आज शाम Webinar
पुरी का प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। समस्त चराचर जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा का महात्म्य, चार धाम में से एक मोक्ष धाम पुरी का महात्म्य, भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर के विषय में प्रचलित अनेकों चमत्कारों एवं किवंदतियों, भगवान जगन्नाथ मंदिर की रसोई, वहां के ध्वज, मूर्ति आदि अनेकों जिज्ञासाओं के विषय में शंका समाधान और जन सामान्य को सटीक जानकारी-मार्गदर्शन के लिए आज शाम पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड की ओर से एक वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। शाम सात से आठ बजे तक होने वाले इस आयोजन में इन सभी चीजों पर चर्चा होगी।

बताया जाएगा रथयात्रा का महत्व

गो सेवा परिवार के अजय भारतीया ने बताया कि वेबीनार का उद्देश्य रथयात्रा के महात्म्य से सभी को अवगत कराना है। बहुत सी ऐसी बातें भी हैं, जिनसे भक्त अभी तक अनभिज्ञ है। वेबीनार उन्हीं सब चीजों की जानकारी देने का माध्यम होगा। हम अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ की कृपा प्राप्त करें और जन-जन तक भगवान जगन्नाथ के महात्म्य को पहुंचाने का प्रयास करें। हमारा परम सौभाग्य है कि इस प्रवचन के लिए हमारे बीच भगवान जगन्नाथ के परम भक्त, आराधक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख अजीत भाई महापात्र उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही परिचर्चा में धनबाद के चिकित्सक एवं तरूण हिंदू के संस्थापक डा नीलमाधब दास भी शामिल होंगे।

इस लिंक से जुड़ा जा सकेगा

To join the meeting on Google Meet, click this link:

https://meet.google.com/kxc-ihhn-ehh

Or open Meet and enter this code: kxc-ihhn-ehh

chat bot
आपका साथी