Dhanbad Weatherforecast: आज भी मौसम बदलने का अनुमान, अंधड़ के साथ गरजेगा आसमान

गुरुवार को भी धनबाद में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहेगा। तेज धूप नहीं खिलेगी।आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस दौरान बादल गरजने के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से असम तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:37 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:58 AM (IST)
Dhanbad Weatherforecast: आज भी मौसम बदलने का अनुमान, अंधड़ के साथ गरजेगा आसमान
गुरुवार को भी धनबाद में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहेगा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : गुरुवार को भी धनबाद में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहेगा। तेज धूप नहीं खिलेगी।आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस दौरान बादल गरजने के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार पंजाब से असम तक बादलों की श्रृंखला बनी हुई है।

एक के पीछे एक बादल जा रहे हैं जिसका हरियाणा , उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के हिमालय क्षेत्र तक फैलाव है। दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की भी सक्रियता बढ़ी हुई है। इन दोनों सिस्टम की सक्रियता के वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 

 लगभग एक हफ्ते से मौसम ने दी है राहत 

धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में पिछले तकरीबन एक हफ्ते से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही और आंधी बारिश से तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आ गई है। तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम के रंग बदलने का सिलसिला पूरे हफ्ते बने रहने का अनुमान है। 

नौ मई तक का संभावित तापमान 

गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21

शुक्रवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21 

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21 

रविवार अधिकतम 34 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी