Dhanbad Weather Forecast: वेरी सीवियर साइक्लोन में तब्दील हुआ टॉक्टे, धनबाद समेत इन जिलों में 19 तक दिखेगा असर

Dhanbad Weather Forecast News बेहद ताकतवर चक्रवात टॉक्टे का ज्यादा असर झारखंड में नहीं दिख रहा है। यानी चक्रवात से भारी बारिश या आंधी की संभावना यहां नहीं है। पर 17 से 19 मई तक ज्यादातर हिस्सों में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:27 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: वेरी सीवियर साइक्लोन में तब्दील हुआ टॉक्टे, धनबाद समेत इन जिलों में 19 तक दिखेगा असर
चक्रवात टॉक्टे की आंख ( माैसम विभाग की ओर से जारी फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather Forecast News, Dhanbad Weather Alert अरब सागर में आए साल 2021 के पहले चक्रवात ( Tauktae) का असर देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो म्यानमार का चक्रवात टॉक्टे वेरी सीवियर साइक्लोन ( Very Cevere CS Tauktae) का रूप ले चुका है और उसकी आंख भी बन चुकी है। देश के कई राज्यों में तबाही मचाने वाले साइक्लोन को लेकर गुजरात जाने और वहां से खुलने वाली ज्यादा तक ट्रेनें भी रद की जा चुकी हैं। धनबाद में चक्रवात का शुक्रवार से ही असर दिख रहा है। रविवार को बादलों की आवाजाही जारी रही। हालांकि बारिश नहीं हुई। चक्रवात के बादलों की आवाजाही की वजह से धनबाद के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 22-23 से बढ़कर 26-27 के बीच पहुंच चुका है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान भी 33-34 से 38-39 डिग्री तक पहुंचने लगा है।

तापमान पर चक्रवात का असर

बेहद ताकतवर चक्रवात टॉक्टे का ज्यादा असर झारखंड में नहीं दिख रहा है। यानी चक्रवात से भारी बारिश या आंधी की संभावना यहां नहीं है। पर 17 से 19 मई तक ज्यादातर हिस्सों में बादल रहेंगे। बादलों की मौजूदगी के बाद भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, दुमका, देवघर,  और गोड्डा आदि जिलों में उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य में प्री मॉनसून के दौरान चल रही गतिविधियों के भी जारी रहने का अनुमान जताया है।

तीन-चार दिनों तक बूंदाबांदी जारी रहेगी

धनबाद और आसपास के जिलों में रविवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। धनबाद शहर में भी दोपहर बाद फूहारें पड़ीं। माैसम विभाग के अनुसार बादल गरजने और आंधी के साथ बूंदाबांदी जैसी गतिविधियां अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेंगी। सोमवार दोपहर को धनबाद में कई दिनों के बात तेज धूम और गमी देखने को मिली। इसे चक्रवात का असर बताया जा रहा है। 

20 मई तक का संभावित तापमान

सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26

मंगलवार अधिकतम 37 न्यूनतम 26

बुधवार अधिकतम 37 न्यूनतम 26

गुरुवार अधिकतम 39 न्यूनतम 27

chat bot
आपका साथी