आसमान में ढोल नगाड़े के साथ बरसीं मानसून की फुहारें

धनबाद शनिवार को धनबाद के रास्ते मानसून के झारखंड आगमन के बाद रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंच गया। सुबह से ही मानसून के बादल आसमान में मंडरा रहे थे। दोपहर में आसमान में ढोल नगाड़े बजने के साथ ही मानसूनी फुहारें बरसीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:01 PM (IST)
आसमान में ढोल नगाड़े के साथ बरसीं मानसून की फुहारें
आसमान में ढोल नगाड़े के साथ बरसीं मानसून की फुहारें

जागरण संवाददाता, धनबाद : शनिवार को धनबाद के रास्ते मानसून के झारखंड आगमन के बाद रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंच गया। सुबह से ही मानसून के बादल आसमान में मंडरा रहे थे। दोपहर में आसमान में ढोल नगाड़े बजने के साथ ही मानसूनी फुहारें बरसीं। मौसम विभाग ने 17 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जता दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मानसून के साथ ही ओडिशा की ओर बढ़ा लो प्रेशर का असर भी झारखंड पर दिख सकता है। लो प्रेशर की वजह से बादल गरजने के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात से सावधानी बरतनी होगी। धनबाद में अब तक 91 फीसद ज्यादा बारिश, पड़ोसी जिलों में टॉप पर जामताड़ा :

एक से 13 जून तक धनबाद में हुई बारिश का रिकॉर्ड अच्छा रहा। सामान्य से 91 फीसद ज्यादा बारिश धनबाद में दर्ज की गई। जून के पहले पखवारे तक की सामान्य बारिश 58.7 एमएम होना चाहिए जो 111.9 एमएम रहा। धनबाद से सटे पड़ोसी जिलों की बात करें तो वहां भी बारिश मेहरबान रही। पड़ोसी जिलों में जामताड़ा टॉप पर है। जामताड़ा में अब तक सामान्य से 154 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 64.3 एमएम की तुलना में 163.6 एमएम बारिश हो चुकी है। बोकारो में सामान्य बारिश 54 एमएम की तुलना में 24 फीसद ज्यादा यानी 67 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसी तरह गिरिडीह में सामान्य से 10 फीसद ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। गिरिडीह में सामान्य बारिश 45 एमएम होना चाहिए जो 50 एमएम हुआ है। गुरुवार 17 जून तक का संभावित तापमान

सोमवार अधिकतम 31 25 न्यूनतम

मंगलवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25

बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

गुरुवार अधिकतम 30 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी