तिब्बत से आये बादलों संग झूम कर बरस रहा सावन

धनबाद दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तिब्बत से आए बादलों के संग मिलकर सावन झूम कर बरस रहा है। गुरुवार को भी थम-थमकर फुहारें बरसती रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 03:10 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:14 AM (IST)
तिब्बत से आये बादलों संग झूम कर बरस रहा सावन
तिब्बत से आये बादलों संग झूम कर बरस रहा सावन

धनबाद : दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तिब्बत से आए बादलों के संग मिलकर सावन झूम कर बरस रहा है। गुरुवार को भी थम-थमकर फुहारें बरसती रहीं। इसके बाद 11 और 12 जुलाई को धूप-छाव के बीच बूंदाबादी हो सकती है। 13 से 15 जुलाई के बीच फिर फुहारें बरसने का अनुमान है। इस दौरान वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर एहतियात बरतना होगा। इधर, मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि तिब्बत के हिमालय वाले क्षेत्र में बने उच्च दाब के बादलों से इस क्षेत्र में बारिश हो रही है। इसका ज्यादा असर हिमालय के तराई इलाकों वाले बिहार के क्षेत्रों में दिखेगा। धनबाद में अब तक 4 फीसद कम बारिश :

एक जून से नौ जुलाई के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में कमी आई है। सामान्य बारिश का अनुपात 315.2 एमएम होना चाहिए जो अब तक 304.1 एमएम है। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक बारिश में अब भी 4 फीसद की गिरावट है।

मंगलवार तक का संभावित तापमान :

शनिवार अधिकतम 33 न्यूनतम 27

रविवार अधिकतम 33 न्यूनतम 26

सोमवार अधिकतम 32 न्यूनतम 26

मंगलवार अधिकतम 31 न्यूनतम 27 राहत के साथ आफत भी ले आयीं बारिश, कई इलाके जलमग्न :

धनबाद : लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से गुरुवार को भी शहर के कई जगहों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हाउसिंग कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में पानी जमा हो गया है। बेकारबाध ग्रेवाल कॉलोनी की भी यही स्थिति है। धैया मेन रोड पर सिंफर के सामने वाली कॉलोनी में भी पानी भरा है। कॉलोनी में घुसने वाले मुख्य मार्ग पर कई फीट तक पानी जमा होने से लोग कमर तक डूबकर आना-जाना कर रहे हैं। बाबूडीह इलाके में भी काफी जलजमाव हो गया है। बैंक मोड़ में भी कई जगहों पर पानी जमा होने से परेशानी हुई।

chat bot
आपका साथी