Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात के संकेत, जानें-कितना प्रभावित होगा झारखंड का माैसम

Dhanbad Weather Forecast मानसून अध्ययन करता डॉ एसपी यादव की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में चक्रवात सक्रिय हो सकता है। चक्रवात के बादल धनबाद होकर ही गुजरेंगे। ऐसे में धनबाद में दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड कम रहेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:40 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवात के संकेत, जानें-कितना प्रभावित होगा झारखंड का माैसम
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। नवंबर के अंतिम हफ्ते की शुरुआत हो गई है। पर अब तक ठंड में इजाफा नहीं हुआ है। दिन के साथ-साथ रात में भी ठंड कम ही है। मंगलवार से बादलों के हटने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 16 डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि कड़ाके की ठंड अभी नहीं रहेगी। यहां तक कि दिसंबर के पहले हफ्ते में भी धनबाद में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। इसकी वजह यह है कि दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। लो प्रेशर की ओर बादल धनबाद होकर ही जा रहे हैं। समुद्री बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में गिरावट नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही हिमालय की ठंडी हवा भी इस और आ रही है। गर्म बादल और ठंडी हवा की आवाजाही से कोहरा और धुंध छा रहा है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा चक्रवात

मानसून अध्ययन करता डॉ एसपी यादव की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में चक्रवात सक्रिय हो सकता है। चक्रवात के बादल धनबाद होकर ही गुजरेंगे। ऐसे में धनबाद में दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड कम रहेगी। या यूं कहें कि लगभग 10 दिसंबर तक धनबाद में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने वाली है। पिछले कई वर्षों के अध्ययन में ऐसा पाया गया है कि दक्षिण भारत में इस समय अगर लो प्रेशर बना हुआ हो और बारिश होती रही तो इसका असर धनबाद समेत झारखंड के ज्यादातर हिस्से और पश्चिम बंगाल, बिहार तथा ओडिशा में दिखता है। इस बार ऐसे ही स्थिति बनी हुई है। इस वजह से सर्दी कम पड़ रही है।

इस कारण नहीं पड़ रही ठंड

माैसम के जानकारों के अनुसार जब तक बादलों की आवाजाही होती रहेगी। ठंड कम रहेगी। बादल हटने के बाद ही हिमालय की हवाएं इस और आएंगे जिससे ठंड बढ़ेगी। उम्मीद की जा रही है कि 10 दिसंबर के बाद माैसम में बदलाव होगा। ठंड का असर दिखेगा।

chat bot
आपका साथी