Tandav Protest: तांडव का ऐसे ही नहीं कर रहे व‍िराध, हमने पूरी वेब सीरीज देखी: श्रीराम सेना

श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार काे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी तांडव वेबसीरीज का विराेध किया। शाम काे उन्हाेंने वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक लेखक व कलाकारों के खिलाफ मुकदमा भी किया। हालांकि विराेध से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने स्वयं वेब सीरीज देखा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:54 PM (IST)
Tandav Protest: तांडव का ऐसे ही नहीं कर रहे व‍िराध, हमने पूरी वेब सीरीज देखी: श्रीराम सेना
श्रीराम सेना ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी तांडव वेबसीरीज का विराेध किया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार काे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत धनबाद में भी तांडव वेबसीरीज का विराेध किया। शाम काे उन्हाेंने वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक, लेखक व कलाकारों के खिलाफ मुकदमा भी किया। हालांकि विराेध से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने स्वयं वेब सीरीज देखा।

हमने वीडियाे क्लिप सेव कर लिया हैः

श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के मुताबिक उन्हाेंने तांडव वेब सीरीज स्वयं देखा है। उसका विवादित क्लिप सेव भी कर लिया है। उसकाे लेकर हम सीरीज के निर्माता, निर्देशक, लेखक व कलाकाराें के खिलाफ मुकदमा करेंगे। श्रीराम सेना हर जगह इसका विराेध कर रही है। धनबाद में भी सिंदरी, झरिया, कतरास हर जगह इसका विराेध किया जा रहा है। विराेध काे देख कर ही इसमें संशाेधन किया गया है।

प्रमाेशनल स्टंट के रूप में जानबूझ कर विवादित सीन रख रहे निर्माताः

श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह की मानें ताे फिल्माें व वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक जानबूझ कर इस तरह के विवादित सीन अपने वेब सीरीज या फिल्माें में रखते हैं। इससे देश भर में व्यापक विराेध हाेता है और उनकी फिल्माें काे मुफ्त का प्रचार मिलता है। लाेग उसे देखते हैं और फिर जब विराेध हाेता है ताे वे उस सीन काे हटाकर माफी मांग लेते हैं। यह उनके स्टंट का हिस्सा हाेता है। इस पर राेक तभी लग सकता है जब इस तरह के निर्माण काे ही प्रतिबंधित किया जाए।

बुधवार नाै बजे से पहले सभी ने देखा सीरीजः

श्रीराम सेना के प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने बुधवार नाै बजे से पहले वेब सीरीज देख लिया है। इसमें काफी विवादित सीन है। शिवजी काे काफी विवादास्पद दिखाया गया है। नारद के साथ उनका भद्दा संवाद है। इसे कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। अभिषेक के मुताबिक ऐसा सिर्फ हिंदू धर्म के साथ ही हाेता है। पीके में भी सरे बाजार शिवजी काे भागते हुए दिखाया गया है। इसके खिलाफ भी हमलाेग मुकदमा करेंगे।

chat bot
आपका साथी